बड़ी कार्रवाई:हुजूर क्षेत्र में सरकारी जमीन पर बनीं कॉलोनियों, कॉलेज, गार्डन और फार्म हाउस पर चला बुलडोजर

Updated on 16-05-2025 12:48 PM

राजधानी के हुजूर तहसील क्षेत्र में गुरुवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि पर बने अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया। यह कार्रवाई हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया के नेतृत्व में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में की गई। कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीनों की मदद से पक्के निर्माण तोड़े गए। एसडीएम विनोद सोनकिया ने बताया कि जिन स्थानों पर कार्रवाई की गई, वहां पहले राजस्व अमले ने जांच की थी। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित निर्माण शासकीय भूमि पर अवैध रूप से किए गए हैं। इसके बाद नोटिस जारी किए गए और नियमानुसार कार्रवाई की गई।

एसडीएम सोनकिया ने कहा, हुजूर तहसील क्षेत्र में लगातार अवैध कॉलोनियों और कब्जों की शिकायतें मिल रही थीं। हमने पहले सर्वे कराया और फिर चिन्हित स्थानों पर सख्त कार्रवाई की। शासकीय जमीन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

राजस्व निरीक्षक,पटवारियों को दिए सर्वे के निर्देश

प्रशासन ने यह भी साफ किया है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। जहां भी सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा या कॉलोनी पाई जाएगी, वहां तत्काल बुलडोजर चलेगा। इसके लिए संबंधित राजस्व निरीक्षक और पटवारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे समय-समय पर क्षेत्र में सर्वे करें और अतिक्रमण की सूचना प्रशासन को दें।

इन स्थानों पर हुई कार्रवाई

  • ग्राम छावनी पठार: यहां शासकीय भूमि पर कब्जा कर पक्के निर्माण कर लिए गए थे। प्रशासन ने जेसीबी की मदद से इन निर्माणों को ध्वस्त किया। भूमि को पुनः शासकीय रिकॉर्ड में दर्ज किया गया।
  • मिलेनियम कॉलेज परिसर: कॉलेज परिसर की सीमा से बाहर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया गया था। इस अतिक्रमण को हटाकर जमीन को मुक्त कराया गया।
  • मयूरी गार्डन: विवाह समारोह और अन्य आयोजनों के लिए उपयोग होने वाले इस गार्डन ने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर रखा था। सीमाओं का निर्धारण कर कब्जा हटाया गया।
  • ग्रीनवुड फार्म : फार्म हाउस की परिधि शासकीय भूमि तक फैल गई थी। सीमांकन कर अवैध निर्माण हटाए गए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.