भोपाल में 2 अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई:SDM के सामने तोड़ी पक्की सड़क-बाउंड्रीवॉल

Updated on 06-07-2025 02:15 PM

भोपाल के खेजड़ा बरामद में विकसित हो रही 2 अवैध कॉलोनियों पर शनिवार को जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। गोविंदपुरा एसडीएम रवीशकुमार श्रीवास्तव की मौजूदगी में अमले ने पक्की सड़क और बाउंड्रीवॉल तोड़ दी। जमीन की सरकारी कीमत 12 करोड़ रुपए से ज्यादा है। वहीं, 2 करोड़ रुपए कीमत की सरकारी जमीन से भी अवैध कब्जा हटाया गया।

एसडीएम श्रीवास्तव ने बताया, ग्राम खेजड़ा बरामद में 3.46 शासकीय भूमि में से 0.40 एकड़ भूमि पर पक्का रोड व बाउंड्रीवॉल बनाकर अतिक्रमण कर लिया गया था। यहां कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जा हटाया गया। जमीन की कीमत 2 करोड़ रुपए है।

इस शासकीय भूमि से लगी 2.81 एकड़ निजी भूमि पर बिना सक्षम अनुमति के राहुल पाल एवं रोहित मीणा अवैध तरीके से कॉलोनी विकसित कर रहे थे। छोटे-छोटे प्लॉट काटकर वे श्री श्याम सिटी नाम से अवैध कॉलोनी विकसित कर रहे थे। यहां कार्रवाई करते हुए पक्की सड़क और बाउंड्रीवॉल को तोड़ दिया गया। इस जमीन की कीमत 10.50 करोड़ रुपए है।

मुस्कान सिटी पर भी कार्रवाई एसडीएम श्रीवास्तव के अनुसार, खेजड़ा बरामद में ही खसरा क्रमांक 279/3/1 के अंश भाग रकबा 1 एकड़ निजी भूमि पर बिना अनुमति के मुस्कान सिटी नाम से अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। सचिन ठाकुर ने छोटे-छोटे प्लॉट काट दिए थे। यहां भी सड़क और प्लॉट मार्किंग तोड़ी की गई। इस जमीन का शासकीय मूल्य 2 करोड़ 56 लाख रुपए है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.