मंडीदीप के उद्यमियों का बड़ा फैसला:देश सर्वोपरि... बांग्लादेश को निर्यात बंद, 800 करोड़ का नुकसान सहने को तैयार

Updated on 04-01-2025 01:09 PM

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और मंदिरों को निशाना बनाए जाने के विरोध में मंडीदीप के उद्यमियों ने बड़ा फैसला लिया है। अब वे बांग्लादेश को उत्पाद निर्यात नहीं करेंगे। देशभक्ति की भावना से प्रेरित होकर उद्यमियों ने सामूहिक रूप से यह कदम उठाया है। उन्होंने इस फैसले से सरकार को भी सूचित कर दिया है।

इस निर्णय से मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र के करीब 800 करोड़ रुपए के वार्षिक निर्यात पर असर पड़ेगा, लेकिन उद्यमियों ने स्पष्ट किया है कि देश की प्रतिष्ठा और नागरिकों की सुरक्षा से बढ़कर कुछ भी नहीं है। मंडीदीप से 27 प्रकार के उत्पाद बांग्लादेश को निर्यात किए जाते हैं।

बांग्लादेश के बजाए ताइवान, कतर और दुबई भेजेंगे उत्पाद उद्यमियों ने निर्णय लिया है कि इन उत्पादों को अब ताइवान, कतर और दुबई जैसे अन्य देशों में निर्यात किया जाएगा। डायरेक्टर जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड (डीजीएफटी) की रिपोर्ट के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2023-24 में मंडीदीप से बांग्लादेश को 784 करोड़ 41 लाख 52 हजार 901 रुपए के उत्पाद भेजे गए थे।

ट्रैक्टर, बर्तन जैसे 27 प्रकार के ये उत्पाद होते हैं निर्यात मंडीदीप से बांग्लादेश को निर्यात होने वाले उत्पादों में कॉटन, ट्रैक्टर, रोड व्हीकल एंड पार्ट्स, मैकेनिकल मशीनरी, मानव निर्मित फाइबर, प्लास्टिक और उससे बनी वस्तुएं, ऑर्गेनिक केमिकल्स, गिलास के बर्तन, ऑप्टिकल और चिकित्सा उपकरण, एल्युमिनियम और तांबे से बनी वस्तुएं, कागज और पेपरबोर्ड, स्टील, फर्नीचर और कई अन्य औद्योगिक उत्पाद शामिल हैं।

बांग्लादेश को मेन नहीं, एडिशनल मार्केट मानते हैं उद्यमी, 95% उत्पाद दूसरे देशों में निर्यात हाेता है

एसोसिएशन ऑफ ऑल इंडस्ट्रीज मंडीदीप (एएआईएम) के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने बताया कि बांग्लादेश हमारे लिए मुख्य बाजार नहीं, बल्कि एक अतिरिक्त बाजार है। हमारे 95% उत्पाद अन्य देशों में निर्यात होते हैं। बांग्लादेश को माल न भेजने से कारोबार पर बड़ा प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा, ‘देश सर्वोपरि है। हमने बांग्लादेश को उत्पाद न भेजने का सामूहिक निर्णय लिया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.