MP के रीवा में बड़ी वारदात, पति को पेड़ से बांधकर पांच बदमाशों ने किया महिला से दुष्कर्म

Updated on 25-10-2024 12:33 PM
 रीवा । रीवा के गुढ़ थाने के भैरव बाबा क्षेत्र में पति-पत्नी घूमने आए थे। पहले से मौजूद पांच आरोपितों ने पहले पति को पेड़ से बांध दिया। फिर उसकी पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म किया। एक के बाद एक पांच नशेड़ी आराेपित महिला पर टूट पड़े। पुलिस ने दावा किया है ​कि दो संदिग्धों काे पकड़ा लिया गया है। बाकी आरोपितों की तलाश की जा रही है।

घटना के वक्‍त सभी आरोपित नशे में थे


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवा दंपती पिकनिक मनाने के लिए गत सोमवार दोपहर भैरव बाबा क्षेत्र गया था। यहां उन्हें देखते ही आरोपितों ने पहले पति के साथ मारपीट की। फिर महिला से ज्यादती की। सभी आरोपित नशे में थे।


सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया


आरोपितों ने सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया। दंपती को धमकी भी दी कि केस दर्ज कराया तो इसे वायरल कर देंगे। पीड़ित दंपती ने गत मंगलवार को मामला दर्ज कराया है।


कॉलेज में पढ़ने वाले दंपती की हाल ही में शादी हुई


दंपती कॉलेज में पढ़ते हैं। हाल ही में उनकी शादी हुई है। डीएसपी हेड क्वार्टर हिमाली पाठक ने बताया कि महिला के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर आरोपितों की पड़ताल की जा रही है।


पुलिस ने किया मामले को दबाने का प्रयास


गत सोमवार को हुई इस घटना के बाद पीड़ित दंपती थाने के चक्कर लगाता रहा, लेकिन पुलिस प्रशासन का पूरा फोकस बुधवार को रीवा में आयोजित रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव पर था। इसलिए इस मामले को दबाए रखा।


पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर लिया


रीवा के पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह का कहना है कि घटना गत 21 अक्टूबर की दोपहर में हुई है। पीड़िता 22 अक्टूबर की दोपहर थाने पहुंची। पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर लिया। इनमें दो प्राइम सस्पेक्ट लग रहे हैं। आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


नव विवाहित के साथ शर्मनाक घटना


नव विवाहित दंपति को पेड़ में बांध कर की गई दुष्कृत की घटना की मैं निंदा करती हूं, साथी मध्य प्रदेश की संवेदनहीन सरकार के आचरण की भी मैं निंदा करती हूं ज्ञातव्य है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव डिप्टी सीएम सहित सब सोमवार को रीवा में ही थे।


बेटी के घाव में मरहम लगाने की कोशिश नहीं की


इस घटना की जानकारी इन सभी को थी उसके बावजूद बेटी के घाव में मरहम लगाने की कोशिश तो नहीं की, लेकिन प्रयास इस बात का हुआ कि किसी तरह मामला दब जाए। गली-गली थाने थाने पीड़ित परिवार घूमकर परेशान होता रहा और कोई कार्रवाई नहीं हुई।


अमानवियत की पराकाष्ठा पार की है


भाजपा की सरकार ने ,,घटना हृदय विदारक है 56 भोग लगाने में मशग़ुल सरकार को बेटी की चीत्कार सुनाई नहीं दी! सरकार इसी तरह पर्यटन हब बनेगा रीवा?

हमेशा छेड़छाड़ एवं बदसलूकी होती रहती है


पर्यटन के रूप में स्थित भैरव बाबा क्षेत्र लोगों के आस्था का केंद्र है सुरक्षा के इंतजाम न होने से पर्यटन स्थलों में हमेशा पर्यटकों के साथ छेड़छाड़ एवं बदसलूकी की घटनाएं होती रहती हैं।


कई बार बदनामी की डर से प्राथमिकी भी दर्ज नहीं कराते


रीवा की कविता पांडेय ने बताया कि रीवा जिले में जितने भी पर्यटन के क्षेत्र हैं वहां स्थाई रूप से पुलिस चौकी की स्थापना होनी चाहिए जिससे हमारे आस्था के केन्द्र एवं प्राकृतिक सौंदर्य स्थलों पर हमारी बहन बेटियों के साथ इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो सके।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.