राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बड़ी पहल:बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में बालिकाओं के अधिकारों पर संगोष्ठी, छात्राओं का सम्मान

Updated on 25-01-2025 12:45 PM

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल के महिला अध्ययन विभाग ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया। भारतीय ज्ञान परंपरा की गतिविधियों के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में "बालिकाओं के अधिकार प्राचीन एवं वर्तमान परिदृश्य" विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि इसमें राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का सम्मान किया गया। साथ ही विश्वविद्यालय परीक्षा में प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाली मेधावी छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डिपार्टमेंट ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिसर्च की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मोना पुरोहित ने की, जिन्होंने बालिकाओं के अधिकारों के बारे में लैंगिक संवेदीकरण की आवश्यकता पर जोर दिया। महिला अध्ययन विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर रुचि घोष दस्तीदार ने कहा, "राष्ट्रीय बालिका दिवस का उद्देश्य बालिकाओं के अधिकारों, उनकी शिक्षा और सशक्तिकरण के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना है।"

संगोष्ठी में छात्रों ने बालिकाओं के अधिकारों पर शोध पत्र प्रस्तुत किए और प्रेरणादायक लघु वीडियो "इडली अम्मा" का प्रदर्शन भी किया गया। इस मौके पर विश्वविद्यालय परीक्षा में प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया, और "समाज के उत्थान में बालिकाओं की भूमिका" पर निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम का समन्वयन महिला अध्ययन विभाग की डॉ. जया फूकन ने किया और इसमें विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.