सौरभ शर्मा की डायरी में बड़े नाम, आयकर विभाग की पूछताछ में हो सकते हैं कई खुलासे

Updated on 22-02-2025 01:13 PM
भोपाल। लोकायुक्त पुलिस और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के बाद अब आयकर विभाग काली कमाई के आरोपित सौरभ शर्मा, उसके करीबी चेतन सिंह गौर और शरद जायसवाल से पूछताछ करेगा

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विशेष न्यायालय ने आयकर विभाग को तीनों से पूछताछ की अनुमति दे दी है। इसके लिए कोई अवधि निर्धारित नहीं की गई है। सूत्रों का कहना है कि विभाग के अधिकारी दो से तीन दिन तीनों पूछताछ कर सकते हैं।

डायरी में करोड़ों रुपये का हिसाब है

आयकर विभाग के सामने सबसे बड़ी चुनौती लोकायुक्त छापे के अगले दिन मंडोरी गांव में खड़ी कार से मिले 54 किलो सोना, 10 करोड़ रुपये नकद और डायरी के संबंध में जानकारी उगलवाना है। डायरी में करोड़ों रुपये का हिसाब लिखा है।

कई नेता और अधिकारियों के नाम

सूत्रों का कहना है कि इसमें कई नेता अधिकारी और मध्यस्थों के नाम भी लिखे हैं। इस डायरी के आधार पर राज खुला तो सौरभ शर्मा के पूरे नेटवर्क का राजफाश हो जाएगा। उसे आगे बढ़ाने वाले किरदार भी सामने आ सकेंगे।

विभाग ने पहले ही इन लोगों को पूछताछ के लिए नोटिस भेजने की तैयारी कर ली है, डायरी में जिनके नाम लिखे हैं। आयकर विभाग इसके पहले सौरभ शर्मा की मां उमा शर्मा, चेतन सिंह गौर, सौरभ के रिश्तेदार सहित कई लोगों से पूछताछ कर चुका है।

पूछताछ नहीं हो पाने पर जांच रुकी

सौरभ से पूछताछ नहीं हो पाने के कारण विभाग की जांच रुकी हुई है। लोकायुक्त पुलिस ने सौरभ शर्मा और चेतन सिंह गौर के यहां 18 दिसंबर 2024 को छापा मारा था। उसके अगले दिन कार से विभाग ने सोना, नकदी और डायरी जब्त की थी। यानी दो माह बाद भी आयकर विभाग यह पता नहीं कर पाया कि सोना और नकदी किसकी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.