मेडिकल यूनिवर्सिटी की कार्यशैली पर बड़ा सवाल:बिना संबद्धता वाले कॉलेजों में दाखिला... साल 2022-23 तक का नामांकन, परीक्षा डेटा गायब

Updated on 20-05-2025 11:38 AM

मप्र की एकमात्र मेडिकल यूनिवर्सिटी, जबलपुर की कार्यप्रणाली पर भारत के लेखा एवं लेखा परीक्षा विभाग ने बड़ा सवाल खड़ा किया है। ऑडिट रिपोर्ट में 17 गंभीर कमियां सामने आईं। चौंकाने वाली बात यह है कि यूनिवर्सिटी में न एग्जीक्यूटिव काउंसिल है, न फाइनेंस कमेटी और न ही बोर्ड ऑफ स्टडीज। उप महालेखाकार के सवाल पर रजिस्ट्रार ने जवाब दिया- “एक स्थायी समिति काम कर रही थी।”

इतना ही नहीं, कुछ संस्थानों को संबद्धता दिए बिना ही छात्रों को एडमिशन दे दिया गया। गलती मानी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वेबसाइट पर जरूरी जानकारी नहीं है, न ही छात्र संतुष्टि सर्वे कराया गया। परीक्षाएं पूरी तरह ऑनलाइन हो चुकी हैं लेकिन दो साल का नामांकन और परीक्षा डेटा गायब है।

यूनिवर्सिटी ने कुछ कॉलेजों को फंड भी दिए, पर नियमों का पालन नहीं हुआ। उप महालेखाकार ने इसे गंभीर बताया और प्रमुख सचिव ने जांच के निर्देश दिए। वार्षिक लेखा वर्षों तक तैयार नहीं हुआ, अब कैश बुक-लेजर बने हैं, लेकिन पुरानी प्रविष्टियों की प्रमाणिकता पर सवाल हैं।

कोविड और धारा 51 के बहाने पर टला एकेडमिक कैलेंडर

जीएसटी वसूली में भी लापरवाही 2021-22 और 2022-23 में एकेडमिक कैलेंडर नहीं बना। रजिस्ट्रार ने इसका ठीकरा कोविड और धारा 51 पर फोड़ दिया। हालांकि उन्होंने बताया कि अब कैलेंडर तैयार किए जा रहे हैं। यूनिवर्सिटी ने कॉलेजों से एडवांस तो ले लिया लेकिन समय पर समायोजन नहीं किया। वहीं संबद्धता शुल्क पर जीएसटी भी समय पर नहीं वसूला गया।

हर्बल गार्डन बन गया कबाड़घर यूनिवर्सिटी से जुड़े एक कॉलेज में हर्बल गार्डन कबाड़घर में तब्दील हो गया। इस पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई तब रजिस्ट्रार ने कॉलेज को नोटिस देने की बात कही। हालांकि स्वीकृत पदों के मुकाबले यूनिवर्सिटी में स्टाफ की कमी है। असिस्टेंट ग्रेड-3 के कुछ पदों पर ही भर्तियां हुई हैं। अब प्रमुख सचिव ने इसकी जांच के निर्देश दिए हैं।

प्रमुख सचिव बोले: हर गलती की होगी जवाबदेही बीते दिनों इस रिपोर्ट में पाई गई कमियों को लेकर विभाग मामले को दबाने की कोशिश में जुट गया है। इस पर हाल ही में हुई बैठक में प्रमुख सचिव संदीप यादव ने साफ कहा कि अब लापरवाही नहीं चलेगी। हर गलती की समीक्षा की जाएगी और जवाबदेही तय होगी। यूनिवर्सिटी प्रशासन को कोर्ट, काउंसिल और निरीक्षण जैसे कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। रिपोर्ट को लेकर एग्जिट कॉन्फ्रेंस में प्रमुख सचिव संदीप यादव ने अध्यक्षता की और उप महालेखाकार हरजिंदर कुमार ने निष्कर्षों की प्रस्तुति दी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.