कर्नाटक में संत की हत्या के विरोध में जैन समाज की बड़ी रैली आज

Updated on 21-07-2023 03:23 PM
इंदौर। सिद्धांत त्रिकाल सत्य होते हैं। सिद्धांत धर्म का प्राण और सिद्धांत की रक्षा करना धर्म गुरु और भगवान की रक्षा करने के समान है। यह बात संत कमलमुनि कमलेश ने महावीर भवन पीपली बाजार पर कही। वे शुक्रवार को निकाली जाने वाली मौन रैली के संदर्भ में संबोधित कर रहे थे। रैली दोपहर दो बजे राजवाड़ा से रीगल तक निकलेगी।

कमल मुनि ने कहा कि सिद्धांतहीनता अवसरवादीता से बड़ा और कोई अधर्म और पाप नहीं है जो सिद्धांतों के साथ स्वार्थ के लिए खिलवाड़ करता है। अपना और पराया अनुकूलता या प्रतिकूलता हो सिद्धांतों से समझौता नहीं करेंगे। अनुकूलता होगी तो समर्थन करेंगे प्रतिकूलता तो विरोध करेंगे यह सिद्धांत के साथ अन्याय है। किसी भी जाति पंथ धर्म संप्रदाय के साथ अन्याय होगा, उसके विरुद्ध मोर्चा खोलना उनकी रक्षा करना प्रत्येक धार्मिक का प्रथम कर्तव्य है। जैन संतों ने राजनीतिक दलों को भी सुझाव देते कहा कि सत्ता में हो या विपक्ष में सिद्धांतों की रक्षा के लिए दलगत भावना से ऊपर उठकर सहयोग करना नैतिक जिम्मेदारी है।

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरजीत चड्डा पिंटू जोशी, अशोक मंडलिक, अनुरोध जैन, जैनेश झांझेरी आनंद कासलीवाल घनश्याम जोशी साधना भंडारी, पवन जैन, नकुल पाटोदी, विपिन गंगवाल, प्रदीप बड़जात्या सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मुनि हत्या और मनन का धर्म परिवर्तन की कठोर शब्दों में निंदा की। प्रकाश भटेवरा ने संचालन किया दिवाकर मंच के राष्ट्रीय संरक्षक अशोक मेहता ने आभार व्यक्त किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.