प्रदेश के सवा लाख संविदा कर्मचारियों को बड़ी राहत:संविदा कर्मचारियों को सीधी भर्ती में अब आरक्षण

Updated on 02-01-2025 02:18 PM

नए साल में प्रदेश के 1.25 लाख संविदा कर्मचारियों को बड़ी राहत मिल सकती है। सीधी भर्ती में इन्हें 50% आरक्षण देने के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने गजट नोटिफिकेशन जारी किया है। यह घोषणा तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संविदा कर्मचारियों के सम्मेलन में की थी।

दरअसल, 22 जुलाई 2023 को सामान्य प्रशासन विभाग ने नीति निर्देश जारी किए, जिनके आधार पर यह कदम उठाया गया। तब नियमित कर्मचारियों के समान वेतन, अनुकंपा नियुक्ति, ग्रेच्युटी, अवकाश की सुविधा और स्वास्थ्य बीमा लागू करने की घोषणाएं की थीं। सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे ने बताया कि शासन की नीति निर्देशानुसार 50% आरक्षण सभी विभागों में मिलेगा। सीधी भर्ती में भी ये प्रावधान लागू रहेगा।

सीपीआई इंडेक्स के आधार पर वेतन लागू करते हुए कई कर्मचारियों का ग्रेड पे कम कर दिया गया, जिससे 1 साल में 8000 से अधिक कर्मचारी अदालत पहुंचे थे। कुक्कुट विकास निगम, मैप आईटी समेत कई उपक्रमों और निगम मंडलों में संविदा नीतियों का पालन नहीं हुआ।

पिछले साल पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने 12 योजनाओं में कार्यरत संविदा कर्मचारियों से वेतन, ग्रेड पे और पे लेवल की जानकारी मांगी थी। 17 कॉलम के फॉर्मेट में यह जानकारी बुलाई गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इधर, 2 लाख शिक्षकों को क्रमोन्नत वेतन, 6 हजार रुपए तक बढ़ेगा वेतन

नए साल में प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, सहायक व उच्च श्रेणी के 2 लाख शिक्षकों का वेतन बढ़ेगा। 12 साल की सेवा पूरी करने पर पहला व 24 साल की सेवा पूरी करने पर दूसरा क्रमोन्नत वेतन मिलेगा। 2 साल से पेंडिंग फाइलों को अब मंजूरी मिली है।

प्राथमिक में 1 लाख शिक्षकों का वेतन 2000 रु., माध्यमिक में 55 हजार शिक्षकों का 3000-5000, उच्च माध्यमिक में 10 हजार शिक्षकों का 4000-6000 रु. तक बढ़ेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.