मछली परिवार पर बड़ा खुलासा, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर खड़ा कर लिया करोड़ों का साम्राज्य

Updated on 16-08-2025 01:46 PM

भोपाल। ड्रग-हथियार तस्करी और यौन शोषण मामले में आरोपित मछली परिवार के सदस्य न सिर्फ रसूख के दम पर अतिक्रमण कर करोड़ों का साम्राज्य खड़ा कर चुके थे, बल्कि उनकी शह पर गुर्गे भी सरकारी जमीनों पर कब्जा कर उसे दान पत्र पर बेच रहे थे। मछली परिवार के संरक्षण में नौकर और उनसे जुड़े लोगों का यह गोरखधंधा बीते 12 साल से चल रहा था। उन्होंने हथाईखेड़ा डैम के पास वन विभाग की जमीन कब्जा रखी थी और वहां सैकड़ों प्लाट की पूरी कॉलोनी ही काट दी थी।

जमीन के दस्तावेज न होने का बहाना बनाकर वे दान पत्र के जरिए कब्जा देते थे। वहीं अनुबंध पत्र बनाकर एक प्लाट को डेढ़ से ढाई लाख रुपये में बेचते थे। पिछले महीने मछली परिवार का कब्जा जमींदोज करने से पहले एसडीएम ने इन जमीनों की जांच भी की थी, जिसमें पाया गया कि सरकारी जमीन पर कब्जा कर उसे दान पत्र के नाम पर बेचा है। इस मामले में बिलखिरिया थाने में छह केस दर्ज हैं।

मछली परिवार की कॉलोनियां भी जांच के घेरे में

रायसेन रोड स्थित मछली परिवार के अलग-अलग रियल स्टेट प्रोजेक्ट्स को क्राइम ब्रांच ने जांच के घेरे में लिया है। एकता ग्रीन सिटी कालोनी समेत कई बड़े रियल स्टेट के प्रोजेक्ट मछली परिवार बिलखिरिया और आसपास के क्षेत्र में चला रहा है। क्राइम ब्रांच मछली परिवार से जुड़ी हर संपत्ति की जांच गहराई से कर रहा है। हालांकि अब तक पुलिस को कोई गड़बड़ी नहीं मिली है, उनकी कोहेफिजा और भदभदा के आसपास भी संपत्ति होने की जानकारी पुलिस को मिली है।

ड्रग-हथियार तस्करी मामले में अब तक 15 आरोपित गिरफ्तार

यासीन और शाहवर मछली से जुड़े ड्रग-हथियार तस्करी मामले में क्राइम ब्रांच पुलिस ने अब तक 15 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित यासीन से हथियार और ड्रग्स खरीदकर लोगों को बेच रहे थे। इसके अलावा यासीन और शाहवर के खिलाफ यौन शोषण और मारपीट के अलग-अलग मामले तलैया, कोहेफिजा, एमपीनगर और अरेराहिल्स थाने में भी दर्ज हुए हैं।

कॉलोनी में 200 से अधिक प्लाट

हथाईखेड़ा डैम के पास मछली परिवार का पूरा गढ़ स्थापित हो चुका था। परिवार के अलग-अलग छह लोगों ने 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति पर कब्जा कर रखा था, जिसे प्रशासन ने पिछले महीने जमींदोज कर दिया था। वहीं मछली परिवार से जुड़े लोगों ने हथाईखेड़ा के डैम के पास दौलतपुरा के रास्ते वाली जमीन पर कब्जा कर रखा था।

बिलखिरिया थाना टीआई उमेश सिंह ने बताया कि छह विक्रेताओं और छह खरीदारों पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने पिता-पुत्र समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। आठ आरोपित मामले में फरार हैं। बाकि अन्य प्लाटों को लेकर प्रशासनिक अधिकारी जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक आरोपितों का सीधा कनेक्शन मछली परिवार से सामने नहीं आया है, हालांकि सूत्रों का कहना है कि केस से जुड़े अधिकतर आरोपित मछली परिवार के लिए ही काम करते थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.