कृषकों को सामग्री वितरित करने के नाम पर बडा घोटाला

Updated on 11-09-2021 07:42 PM
 भोपाल। प्रदेश के उम‎रिया ‎जिले में हितग्राही कृषकों को सामग्री वितरित करने के नाम पर बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत हुए इस घोटाले  में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने प्रकरण दर्ज किया है। योजना में एक ही व्यक्ति के नाम से 60 फर्जी प्रकरण बनाकर घोटाला किया गया है। योजना के तहत 29 हितग्राहियों को सुविधा का लाभ ‎मिलना चा‎हिए था ले‎किन ऐसा नहीं हो सका। किसानों से जुड़ा मामला होने के कारण ईओडब्ल्यू मुख्यालय से इस मामले पर नजर रखी जा रही है। मामला उमरिया जिले के मानपुर ब्लाक का है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घोटाला वर्ष 2017-18 में किसानों के लिए ड्रिप सिंचाई संयंत्र की स्थापना में किया गया।जांच में पाया गया कि उद्यानिकी विभाग उमरिया में पदस्थ रहे तत्कालीन प्रभारी सहायक संचालक रामबहादुर पटेल ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों और देवास के सप्लायर (विक्रेता) त्यागी इंडस्ट्रीज के साथ मिलकर 60 फर्जी प्रकरण तैयार किए। इसमें बताया गया कि 29 हितग्राहियों को साढ़े पैंतीस लाख से अधिक की सुविधा प्रदान की गई। यह राशि आरोपितों ने अपने पास रख ली।यह भी पता चला कि इस योजना में एक किसान को कम से कम सात वर्ष की अवधि में एक बार ही लाभ दिया जाना था, लेकिन आरोपितों ने एक ही वित्तीय वर्ष में 29 लोगों के नाम पर कई बार ड्रिप सामग्री देने का प्रकरण तैयार कर लिया। जिन किसानों के नाम पर सामग्री आवंटित होना बताया गया था, उन्होंने कहा कि उन्हें एक बार ही ड्रिप सिंचाई सामग्री प्राप्त हुई है। कुछ किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि एक बार में मिली सामग्री भी पूरी नहीं थी। इस मामले के राजफाश के बाद उमरिया जिले के अन्य विकासखंडों में किसानों को ड्रिप सिंचाई संयंत्र प्रदान करने के संबंध में जांच कराई जा रही है। सूत्रों का कहना है कि अन्य मामलों की जांच में भी बड़े पैमाने पर घोटाले सामने आने के साक्ष्य मिले हैं।  ईओडब्ल्यू मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामले में रामबहादुर पटेल और देवास के सप्लायर सहित अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.