तेज रफ्तार कार की टक्‍कर से बाइक सवार युवक की मौत, फुफेरा भाई घायल

Updated on 11-07-2023 12:12 PM
 भोपाल। एयरपोर्ट रोड पर रविवार रात एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। पुलिस ने अस्पताल की सूचना के बाद मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गांधीनगर थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने बताया कि मूलत: पिपरई जिला अशोक नगर निवासी राजपाल सहरिया (28) बीडीए कालोनी गांधी नगर में रहकर निजी काम करता था। रविवार रात करीब साढ़े दस बजे वह अपने फुफेरे भाई धीरेंद्र सहरिया के साथ बाइक से घर लौट रहा था। वे दोनों एयरपोर्ट रोड स्‍थित ओवरब्रिज पर पहुंचे थे, तभी परवलिया की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से राजपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि धीरेंद्र भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने हादसे की सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस की मदद से घायल को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद कार चालक मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.