बाइक सवार बदमाशों ने तीन घंटे में लोगों से मारपीट कर की लूट

Updated on 15-05-2023 06:41 PM

भोपाल। बाइक सवार बदमाश एक बार फिर शहर में सक्रिय हो गए है। इस बार बाइक सवार बदमाशों ने बागसेवनिया इलाके में तीन घंटे में दो लोगाें को अपना शिकार बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। इसमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस दोनों वारदात में एफआइआर दर्ज कर ली है। बागसेवनिया पुलिस के मुताबिक साकेत नगर निवासी 23 वर्षीय कृतिका बरगाह रविवार दोपहर सात बजे के बाहर से लौट रही थी, उसी समय बाइक सवार बदमाशों ने उनके साथ लूट की वारदात की। बाइक सवार बदमाश उनके कंधे पर टंका बैग लूटकर फरार हो गए। उसमें 26 हजार रुपये रखे थे। घटना के बाद बदमाशों का उन्होंने पीछा भी किया,लेकिन बाइक सवार बदमाश तेजी से बाइक चलाकर फरार हो गए। उनकी शिकायत के बाद आरोपितों की तलाश में जुटी है।

मोबाइल छीनकर हो गए फरार हो गया

दूसरी वारदात बागसेवनिया में पढाई करने वाली छात्रा का मोबाइल छीनकर बदमाश फरार हो गए। वह बैतूल से भोपाल पढाई करने के लिए आइ है। लूटा गया मोबाइल की कीमत करीब 19 हजार रूपये है। वह दिन के समय बाहर से घर वापस आ रही थी, रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने उसेक मोबाइल पर बात करते हुए देखा तो वह उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए।

एक माह बाद हुए सक्रिय

करीब एक माह बाइक सवार बदमाश सक्रिय होकर वारदात करने में सक्रिय हुए हैं। घटना की जानकारी आला अधिकारियों दे दी गई है। इसके बाद आसपास के इलाकों में चेकिंग बढ़ा दी गई है। कुछ संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। लेकिन सुराग नहीं मिल पाया है। मामले में आरोपितों की तलाश के क्राइम ब्रांच से भी मदद मांगी है। क्राइम ब्रांच ने एक टीम बागसेवनिया पुलिस की मदद करने दे दी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.