बैरागढ़ में स्कूटर से जा रही महिला के गले से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन झपटी

Updated on 29-07-2024 01:58 PM

भोपाल बैरागढ़ थाना इलाके में शनिवार रात ईसाई कब्रिस्तान के पास स्कूटर से जा रही महिला के गले से बाइक सवार दो बदमाश सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। घटना के वक्त महिला अपनी देवरानी के साथ डाक्टर के पास उपचार कराने जा रही थी। चेन की कीमत 50 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से अज्ञात लुटेरों की तलाश कर रही है।

यह है घटनाक्रम

बैरागढ़ थाना पुलिस के अनुसार 32 वर्षीय खुशी पत्नी प्रकाश ललवानी साधु वासवानी कॉलेज के पास बैरागढ़ में रहती हैं। शनिवार रात वह स्कूटर से सीटीओ क्षेत्र में में रहने वाली अपनी देवरानी के घर पहुंचीं। वहां से वह देवरानी को साथ लेकर लालघाटी स्थित एक डॉक्टर की क्लीनिक पर जा रही थीं।
रात करीब साढ़े आठ बजे दोनों ईसाई कब्रिस्तान के सामने से गुजर रही थीं, तभी पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों में से एक ने खुशी के गले पर झपट्टा मारा और सोने की चेन खींच ली। इसके बाद दोनों तेजी से बाइक दौड़ाते हुए वहां से रफूचक्कर हो गए। महिलाओं ने स्कूटर से कुछ दूर तक उनका पीछा भी किया, लेकिन उन्हें पकड़ने में नाकाम रहीं।
खुशी ने घटना की जानकारी फोन पर अपने पति को दी। उसके बाद पति के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस घटनास्थल एवं अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.