बाइक सवार बदमाशों ने युवक के हाथ से मोबाइल झपटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated on 14-09-2023 12:42 PM
भोपाल। राजधानी में सरेराह लूट की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। गुरुवार दोपहर लगभग एक बजे हमीदिया रोड पर भी ऐसी ही एक वारदात हो गई, जहां पर पैदल जा रहे युवक से बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल फोन झपट लिया। जब यह घटना हुई उस वक्त मार्ग पर काफी ट्रैफिक था, इस वजह से बाइक सवार बदमाश बहुत आगे नहीं जा पाए। युवक के शोर मचाने पर वहां से गुजर रहे पुलिसकर्मियों ने पीछा कर बाइक सवार दोनों बदमाशों को हिरासत में ले लिया। आरोपितों से लूटपाट की अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

बहन से मिलने जा रहा था युवक

मंगलवारा थाना पुलिस के मुताबिक ग्यारसपुर, विदिशा निवासी 23 वर्षीय रितिक सेन की बहन शिवनगर छोला में रहती है। रितिक बहन के घर जाने के लिए गुरुवार को भोपाल आया था। दोपहर एक बजे वह रेलवे स्टेशन से पैदल शिवनगर की तरफ जा रहा था। तभी हमीदिया रोड पर रंजीत होटल के पास बाइक से पीछे आए दो युवकों में से एक ने रितिक के हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद दोनों बाइक से नादरा बस स्टैंड की तरफ भाग निकले। रितिक ने शोर मचाते हुए उनके पीछे दौड़ लगा दी। घटना के समय वहां से गुजर रहे पुलिसकर्मियों ने पीछा कर बस स्टैंड के पास दोनों युवकों को पकड़ लिया। आरोपितों की पहचान शाहजहांनाबाद निवासी 20 वर्षीय आमिर पठान और टीला जमालपुरा निवासी 19 वर्षीय राहत खान के रूप में हुई है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.