रानी कमलापति स्टेशन से किराए पर मिलेगी बाइक व स्‍कूटर

Updated on 24-07-2024 01:01 PM
भोपाल। रानी कमलापति स्टेशन पर उतरने वाले यात्रियों को अब किराए से बाइक की सुविधा मिलेगी। जिसके लिए यात्री से आधार कार्ड के साथ ड्राइविंग लाइसेंस के दस्तावेज जमा कराए जाएंगे। यात्री को उसकी डिमांड के अनुसार स्कूटी या बाइक दे दी जाएगी।सबसे बड़ी बात यह है कि यदि कोई व्यक्ति दूसरे शहर से यहां सिंगल या डबल आता है और कम बजट पर शहर भ्रमण या पर्यटन स्थान घूमना चाहता है, तो उसके लिए यह सुविधा सबसे अच्छी रहने वाली है। बाइक की सुविधा के चार्ज कम से कम 3 घंटे से शुरू होंगे।

स्कूटर 3 घंटे के 160 रुपए व बाइक के लिए 140 से 160 रुपए देने होंगे। 12 घंटे के लिए लगभग 400 रुपये चार्ज होंगे। रानी कमलापति स्टेशन पर बंजारा राइड का स्टाल लगा हुआ है। स्टाल संचालक निजाम कुरैशी ने बताया कि बंजारा राइड का एप भी है।

जिसके माध्यम से बाइक, स्कूटर या कार बुक की जा सकती हैं। साथ ही स्टेशन से भी बुकिंग की जा सकती है। बाइक या स्कूटर बुकिंग के लिए 800 रुपये एडवांस जमा करने पड़ते है। गाड़ियों को 3, 6 और 12 घंटे के लिए बुकिंग की जाती है। इसके बाद एक दिन से लेकर महीने भर तक की बुकिंग की सुविधा है।

जीपीएस से लैस हैं सभी वाहन

किराए से दी जाने वाली सभी दो पहिया या चार पहिया वाहन जीपीएस ट्रैकिंग से लैस हैं। सरकारी नियमों को पूरा करते हुए यह बुकिंग पर दी जाएंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.