देश के 75 वेटरनरी कॉलेजों, 17 यूनिवर्सिटी में भी अब शुरू होगी बॉयोमेट्रिक अटेंडेंस

Updated on 12-09-2024 12:05 PM
 भोपाल। देशभर के पशु चिकित्सा महाविद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए वेटरनरी काउंसिल आफ इंडिया (वीसीआई) बड़ा परिवर्तन करने जा रही है।

एलोपैथी मेडिकल कालेजों की तरह इन कॉलेजों में भी शिक्षक (फैकल्टी) और विद्यार्थियों के लिए बॉयोमेट्रिक डिवाइस से डिजिटल उपस्थिति अनिवार्य की जाएगी।


कॉलेज आने के साथ ही जाते समय भी उपस्थिति दर्ज करनी होगी, जिससे यह पता चल सके कोई समय से पहले तो नहीं जा रहा है।

सभी कॉलेजों में बाॅयोमेट्रिक उपस्थिति व्यवस्था को सेंट्रल सर्वर से जोड़ा जाएगा, जिससे वीसीआई के अधिकारी हर कॉलेज की निगरानी कर सकेंगे। देशभर में निजी-सरकारी मिलाकर 75 कॉलेज और 17 यूनिवर्सिटी हैं। जहां यह व्यवस्था इसी सत्र से प्रभावी होगी।


गड़बड़ी रोकने के लिए उठाया कदम


काउंसिल के अधिकारियों ने बताया कि काउंसिल को शिकायतें मिल रही थीं कि निजी कॉलेज निरीक्षण के दौरान दिखाने के लिए फैकल्टी की उपस्थित दर्शाते हैं। इसी तरह से सरकारी कॉलेजों में भी यह देखने को मिल रहा था कि जब निरीक्षण के लिए वीसीआई की टीम को आना होता है तो उसके पहले कुछ चिकित्सा शिक्षकों एक से दूसरे काॅलेज में स्थानांतरित कर दिया जाता है। इस तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए यह व्यवस्था की जा रही है।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.