खरगे और रेवंत के बयानों पर बीजेपी हमलावर:मोदी पर संविधान बदलने का आरोप

Updated on 28-01-2025 12:53 PM

सोमवार को भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू में कांग्रेस ने "जय भीम, जय बापू, जय संविधान" रैली आयोजित की। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंथ रेड्‌डी के बयानों पर बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

खरगे ने कुंभ स्नान पर एक बयान दिया, जिसे लेकर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने महू के रोशनपुरा चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया।

तेलंगाना के सीएम रेवंथ रेड्‌डी ने प्रधानमंत्री मोदी की तुलना मुहम्मद गजनी से की, जिस पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने तीखा पलटवार किया।

खरगे के बयान पर बीजेपी का विरोध: जानिए क्या कहा था कांग्रेस अध्यक्ष ने

महू में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- "क्या गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी दूर होती है? क्या इससे खाना मिलता है?" उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी की धार्मिक आस्था का अपमान नहीं करना चाहते और अगर किसी को दुख हुआ हो, तो माफी मांगते हैं।

खरगे ने आगे कहा- 'जब बच्चा भूखा मर रहा है, स्कूल नहीं जा रहा, मजदूर को मजदूरी नहीं मिल रही, तब कुछ लोग हजारों रुपए खर्च कर के प्रतियोगिताओं में डुबकी लगाते हैं। जब तक टीवी पर अच्छा दृश्य नहीं आता, तब तक ये लोग डुबकी मारते रहते हैं। ऐसे लोगों से देश की भलाई नहीं हो सकती।'

तेलंगाना के सीएम का बयान, मोदी की तुलना महमूद गजनवी से, मचा बवाल

महू में आयोजित कांग्रेस की रैली को संबोधित करते हुए तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंथ रेड्‌डी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, 'महमूद गजनवी ने हिंदुस्तान को लूटने की कोशिश की थी, ठीक वैसे ही मोदी जी संविधान को बदलने और आरक्षण को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।'

रेवंथ रेड्‌डी ने आगे कहा, 'मैंने इतिहास में महमूद गजनवी के बारे में पढ़ा था, जो हिंदुस्तान को लूटने और अपने कब्जे में लेने के लिए बार-बार कोशिश करता था। वैसे ही मोदी जी संविधान बदलने और आरक्षण रद्द करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनकी ये कोशिशें सफल नहीं होंगी। क्योंकि महात्मा गांधी ने ब्रिटिशों को हराकर इस देश को बचाया था।'

उन्होंने यह भी कहा कि 'आज वही ब्रिटिश जनता पार्टी (बीजेपी) के नाम से चल रही है, और राहुल गांधी उसी पार्टी को हराने के लिए खड़े हैं।'




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.