भोपाल हाट में देखें नेशनल हैंडलूम एक्सपो, शहीद भवन में नाटक 'हस्तिनापुर' का मंचन

Updated on 09-12-2023 12:40 PM

भोपाल। मप्र के विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद भाजपा और संघ अब लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने संगठनात्मक दृष्टि से सभी 29 सीटों पर लोकसभा प्रभारी नियुक्त किए हैं। महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों के संघ प्रचारकों को लोकसभा की जिम्मेदारी दी गई है।

वे शहर से लेकर गांव तक दौरा कर रहे हैं और फीडबैक जुटा रहे हैं। उधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हारी हुई सीटों पर दौरा कर पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ा रहे हैं। उन्होंने बुधवार को छिंदवाड़ा जिले से इसकी शुरुआत की। प्रदेश में यही एकमात्र लोकसभा क्षेत्र ऐसा है, जहां पिछले चुनाव में कांग्रेस जीती थी।

लोकसभा चुनाव में भाजपा को मध्य प्रदेश में 29 में से 29 सीटों पर जीत दिलाकर नरेन्द्र मोदी के गले में 29 कमल की माला डालनी है। लोकसभा चुनाव में फिर भाजपा को रिकार्ड मतों से विजयी बनाना है और फिर नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चमत्कार हो रहा है। लाड़ली लक्ष्मी से शुरू सफर में अब लखपति बहना हमारा संकल्प है।

प्रवासी विधायकों के फीड बैक पर काम शुरू

बता दें कि भाजपा विधानसभा चुनाव में मिले फीडबैक पर भी काम कर रही है। उत्तर प्रदेश सहित चार राज्यों के विधायकों को इस चुनाव में विधानभावार जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने फीडबैक जुटाया और केंद्रीय नेतृत्व को रिपोर्ट सौंपी थी। रिपोर्ट के आधार पर काम शुरू है।

उधर, केंद्र सरकार द्वारा निकाली गई विकसित भारत संकल्प यात्रा मध्य प्रदेश के उन सभी जिलों से भी गुजरेगी, जहां जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया था।

ग्राम पंचायत स्तर पर भी जन-जागरूकता की गतिविधियां संचालित की जाएंगी। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में सूचना-शिक्षा-संचार वैन, आइटी प्लेटफार्म, और मोबाइल एप्लीकेशन भी उपयोग में लाने की योजना है। लोकसभा चुनाव में इस यात्रा का भी असर देखने को मिलेगा।

यहां की सातों विधानसभा सीटें दो चुनावों से कांग्रेस जीतती आ रही है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को श्योपुर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, जबकि शुक्रवार को वे राघौगढ़ पहुंचे और कार्यकर्ताओं के बीच जाकर उनका हौसला बढ़ाया। बता दें कि गुना संसदीय क्षेत्र में आने वाले इस विधानसभा क्षेत्र से पार्टी को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह यहां से लगातार तीसरी बार निर्वाचित हुए हैं। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को राघौगढ़ में रोड शो भी किया और कमल नाथ व दिग्विजय सिंह पर तंज कसते कहा कि आपको ईवीएम ने नहीं, अहंकार ने हराया है। मैं मिशन 29 के लिए निकला हूं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.