भाजपा प्रत्याशी डा. एल. मुरुगन राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित

Updated on 28-09-2021 06:03 PM

भोपाल भाजपा प्रत्याशी डा. एल. मुरुगन मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गए। केंद्रीय मंत्री डा. एल. मुरुगन को भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश की एक खाली सीट के लिए अपना उम्मीदवार बनाया गया है। चुनाव के बाद डा मुरुगन ने कहा कि वे मध्य प्रदेश के विकास में अपना हर संभव योगदान देंगे। उन्होंने राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह के साथ भारतीय जनता पार्टी आलाकमान का आभार माना। उन्होंने इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष वीडी शर्मा का भी धन्यवाद दिया।


उल्लेखनीय है कि यह पहले से तय माना जा रहा था कि इस चुनाव में कांग्रेस द्वारा अपना उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला लेने की वजह से मुरुगन निर्विरोध निर्वाचित हो जाएंगे। ज्ञातव्य है कि मध्य प्रदेश विधानसभा में सदस्यों की संख्या भाजपा के पक्ष में है। कांग्रेस अपना उम्मीदवार उतारती तो निर्दलीय और अन्य दलों के सदस्यों के समर्थन के बाद भी जीत से दूर रहती। मध्य प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाए जाने के कारण खाली हुई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
 08 April 2026
इंदौर। सेंट्रल इंडिया में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, अरिहंत कॉलेज द्वारा समर्थित कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन ने आई आई टी और आई आई एम…
 06 April 2026
इंदौर: कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन (KSIF), के अपने फ्लैगशिप इन्क्यूबेशन प्रोग्राम सक्षमी – कोहोर्ट 1 की शुरुआत 6 अप्रैल 2026 को होगी। यह कार्यक्रम शुरुआती चरण के स्टार्टअप्स को संरचित…
 04 April 2026
भोपाल : भारतीय परंपरा और शिल्पकला की समृद्ध विरासत को दर्शाती दुर्लभ और शाही साड़ियों का आकर्षक संग्रह इन दिनों भोपाल में आयोजित “ सिल्क एक्सपो” प्रदर्शनी में देखने को…
 01 April 2026
यह लॉन्ग वीकेंड बिल्कुल सही समय पर आया है, जब एंटरटेनमेंट की दुनिया में हलचल अपने चरम पर है। चाहे आप घर पर सुकून से समय बिताना चाहें, देर रात तक सीरीज…
 31 March 2026
इंदौर – इंटीरियर और एक्सटीरियर डिज़ाइन इंडस्ट्री के नवीनतम ट्रेंड्स, अत्याधुनिक तकनीकों और नए प्रोडक्ट्स को प्रदर्शित करने के लिए प्रीमियम एक्सटीरियर्स एंड इंटीरियर्स एक्सपो-2026 का आयोजन फ्यूचर इवेंट्स द्वारा किया जा रहा है। यह…
Advt.