राज्यसभा के लिए भाजपा प्रत्याशी मुरुगन कल जमा करेंगे नामांकन

Updated on 20-09-2021 06:19 PM

भोपाल राज्यसभा सदस्य के लिए  भाजपा प्रत्याशी डा. एल. मुरुगन कल (मंगलवार) नामांकन जमा कर सकते हैा उपचुनाव में भाजपा की ओर से प्रत्याशी डा. मुरुगन सूचना प्रसारण राज्यमंत्री हैं।  डा. मुरुगन  शनिवार को पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया था। राज्यसभा के लिए प्रदेश में अधिसूचना जारी कर दी गई है। नामांकन 22 सितंबर तक जमा होंगे। 23 सितंबर को आवेदनों की जांच होगी और 27 सितंबर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस द्वारा उम्मीदवार नहीं उतारने का निर्णय लेने की वजह से मुरुगन निर्विरोध निर्वाचित हो सकते हैं। दरअसल, विधानसभा में सदस्यों की संख्या भाजपा के पक्ष में है। निर्दलीय और अन्य दलों के सदस्यों के समर्थन के बाद भी कांग्रेस जीत से दूर रहेगी। मध्य प्रदेश से राज्यसभा की यह सीट थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाए जाने के कारण रिक्त हुई है। उधर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा ही समर्पण अभियान के अंतर्गत आज दिव्यांगों को कृत्रिम अंगों एवं उपकरणों का वितरण किया जाएगा। प्रदेश भर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, ह्वीलचेयर, बैसाखी, सुनने के यंत्र, कैलिपर्स का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम के प्रभारी एवं पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चिंतामणि मालवीय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) से लेकर उनके जनसेवा के 20 वर्ष (सात अक्टूबर) तक भाजपा द्वारा पूरे प्रदेश भर में समाजसेवा के विभिन्न् कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को मंडल, जिला और विधानसभा स्तर पर दिव्यांगों को कृत्रिम अंगों एवं उपकरणों का वितरण किया जाएगा। प्रदेश के सभी जिलों में यह आयोजन किए जाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.