भोपाल में धार्मिक आधार पर वोट की अपील करने के खिलाफ BJP ने चुनाव आयोग से की शिकायत

Updated on 01-11-2023 01:07 PM

 भोपाल। भोपाल और खंडवा के दो अलग-अलग प्रकरणों की भाजपा ने मंगलवार को चुनाव आयोग में शिकायत की। शिकायत में बताया कि व्हाट्सएप पर उत्तर भोपाल और मध्य भोपाल विधानसभा क्षेत्र में धर्मस्थल से 100 प्रतिशत मतदाता पर्ची बांटने की मुहिम का संदेश बहुप्रसारित किया जा रहा है। इसी तरह, खंडवा में कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र जमा करने के दौरान सभा में मंच से हनुमान जी को ’सियापति हनुमान’ कहने से सनातन धर्म का अपमान हुआ है। इन दोनों ही प्रकरणों को आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने चुनाव आयोग में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

भोपाल में धर्मस्थल से वोटर पर्ची के वितरण की शिकायत

विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सुनील पांडे ने चुनाव आयोग से शिकायत कर है। इसमें कहा है कि भोपाल की मध्य और उत्तर विधानसभा क्षेत्रों में अज्ञात व्यक्ति द्वारा व्हाट्सएप ग्रुपों व व्यक्तिगत संदेश बहुप्रसारित करके धार्मिक आधार पर वोट करने की अपील की जा रही है। धर्मस्थल से 100 मतदाता पर्ची की मुहिम नाम से यह संदेश फैलाया जा रहा है।

पांडे ने बताया कि बहुप्रसारित संदेश में वर्ग विशेष से अपील की जा रही है कि सभी वोटर को मतदाता पर्ची धर्मस्थल से प्राप्त होगी और एक धर्म विशेष के प्रत्याशियों को इसका सीधा लाभ होगा। पांडे ने कहा कि धार्मिक आधार पर वोट मांगना, वोट प्राप्त करना, वोट अपील करना आपराधिक कृत्य के साथ-साथ आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।

खंडवा के कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन निरस्त करने की मांग

भाजपा ने चुनाव आयोग में शिकायत की है कि खंडवा से कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा नामांकन जमा करने के दौरान एक सभा आयोजित की गई। इंटरनेट मीडिया पर सभा के बहुप्रसारित वीडियो में मंच संचालक कहता है-’प्रभु रामचंद्र जी का स्वागत कीजिए, सीता माई का स्वागत, लक्ष्मण भैया का स्वागत कीजिए और बोलो प्रभु रामचंद्र की जय, सियापति हनुमान की जय।

शिकायत में कहा गया है कि उक्त वीडियो में दिखाई दे रहा संचालनकर्ता कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता है और ’सियापति हनुमान’ कहकर उसने भगवान श्रीराम का, हनुमान जी का और सीता मैया का अपमान किया है। संचालनकर्ता का यह कृत्य सनातन धर्म का अपमान है तथा करोड़ों भारतीयों की आस्था पर कुठाराघात है। भाजपा ने खंडवा से कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन निरस्त कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.