आरक्षण के मुद्दे को भुनाने की तैयारी में जुटी भाजपा-कांग्रेस

Updated on 04-09-2021 11:54 PM
भोपाल। मध्य प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग के मुद्दे को अब भाजपा और कांग्रेस भुनाने की तैयारी में हैं। भाजपा ने सत्ता और संगठन के जरिए जनता के बीच पूरे मुद्दे को ले जाने की तैयारी कर ली है। भाजपा ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस की विफलता और उसके उठाए हुए कदम पर कैंपेन चलाने की तैयारी में है। इसके लिए पोस्टर-बैनर से लेकर सोशल मीडिया का सहारा लिया जाएगा। इसके लिए बाकायदा रणनीति तैयार की गई है।
सरकार के मंत्री भी अपने प्रभाव क्षेत्र वाले जिलों में जाकर प्रचार करेंगे। भाजपा अब जनता को बताएगी कि ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण देने को लेकर सरकार ने कौन-कौन से महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। साथ ही, यह भी बताएगी कि कांग्रेस के किस गलत कदम की वजह से ओबीसी आरक्षण पर स्टे हो गया था। भाजपा के प्रवक्ता हितेश वाजपेयी का कहना है कि जनता को बताना जरूरी है कि बीजेपी ने इस मुद्दे पर क्या कदम उठाया और कांग्रेस ने इसके विरोध में क्या कदम उठाया। इसके लिए पूरे प्रदेश में अभियान चलाया जाएगा।
कांग्रेस की तैयारी
ओबीसी आरक्षण के मुद्दे को लेकर कांग्रेस भी जनता के बीच जाने की तैयारी में है। कांग्रेस ने कमलनाथ सरकार में ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण देने और उस पर शिवराज सरकार के अमल करने को उसकी जीत बताया है। कांग्रेस प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को धन्यवाद देने के लिए रैली निकालने की तैयारी में है। कांग्रेस प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता का कहना है कि तत्कालीन कमलनाथ सरकार ने ओबीसी वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण देने का फैसला किया था। यही कारण है कि सरकार ने माना कि तत्कालीन सरकार का फैसला सही था। अब इसकी जानकारी जनता को दी जाएगी। साथ ही कमलनाथ सरकार के ओबीसी वर्ग को लेकर लिए गए फैसले पर धन्यवाद भी दिया जाएगा।
इस वजह से गरमाया है मुद्दा
गौरतलब है कि,  प्रदेश में ओबीसी आरक्षण का मुद्दा गरमाया हुआ है। ओबीसी आरक्षण के मामले को लेकर कोर्ट ने से अलग-अलग मामलों में सुनवाई करते हुए 14 फीसदी तक आरक्षण देने की व्यवस्था की है। पूरे मामले में सुनवाई हो रही है, लेकिन इस बीच शिवराज सरकार ने कोर्ट में लंबित 6 मामलों को छोड़ बाकी सभी मामलों में ओबीसी आरक्षण 27 फीसदी करने का आदेश जारी कर दिया। अब दोनों पार्टियां खुद को ओबीसी हितेषी बताने के लिए जी-जान लगा देंगी। ताकि, एक बड़े वोट बैंक में अपनी पकड़ को मजबूत किया जा सके।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.