राज्‍यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 4 प्रत्‍याशी किए घोषित, देखिये सूची

Updated on 14-02-2024 11:48 AM
भोपाल। राज्‍यसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने मध्‍य प्रदेश से पांच में चार सीटों पर अपने प्रत्‍याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने चार उम्‍मीदवार के नाम घोषित किए हैं।

भाजपा ने इन्‍हें दिया अवसर

भाजपा ने इस बार डॉ एल मुरुगन, उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया और बंसीलाल गुर्जर को राज्‍यसभा में भेजने का निर्णय लिया है। इस सूची में वर्तमान सदस्‍य अजय प्रताप सिंह, धर्मेंद्र प्रधान, राजमणि पटेल और कैलाश सोनी का नाम नहीं है। डॉ मुरुगन के साथ इन सदस्‍यों का कार्यकाल 2 अप्रैल को समाप्‍त हो रहा है।

अभी इनका कार्यकाल बाकी

इसके साथ ही कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, भाजपा के सुमेर सिंह सोलंकी और ज्‍योतिरादित्‍य सिं‍ध‍िया का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 तक है, जबकि कांग्रेस नेता विवेक तन्‍खा, भाजपा नेता कविता पाटीदार और सुमित्रा वाल्‍मीकि का राज्‍यसभा में कार्यकाल 29 जून 2028 तक है।

जानिये नए उम्‍मीदवारों को

मंदसौर के बंसीलाल गुर्जर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। मप्र के नर्मदापुरम निवासी माया नारो‍लिया महिला मोर्चा की प्रदेश अध्‍यक्ष हैं, जबकि डॉ एल मुरुगन केंद्रीय मंत्री हैं।

डॉ लोगनाथन मुरुगन पहले भी मध्‍य प्रदेश से राज्‍यसभा में गए हैं। वे वर्तमान में मोदी सरकार में मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय और सूचना और प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं। वे भारतीय जनता पार्टी की तमिलनाडु इकाई के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। बाल योगी उमेश नाथ उज्जैन पीठाधीश्वर हैं। वाल्‍मीकि समाज के उत्‍थान और विकास के लिए वे लगातार कार्यरत हैं।

मप्र से पांच सीटें खाली होंगी

उल्‍लेखनीय है कि मध्य प्रदेश से दो अप्रैल को पांच राज्य सभा सीटें रिक्‍त हो रही हैं। इन सीटों के लिए चुनाव 27 फरवरी को होना है। इसके लिए नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी है।

कांग्रेस का एक ही सदस्‍य राज्‍यसभा में जा पाएगा

विधानसभा में दलीय स्थिति के अनुसार कांग्रेस एक सदस्य राज्य सभा में भेजने की स्थिति में है। समझा जाता है कि पार्टी बुधवार को इसके लिए प्रत्याशी घोषित कर देगी। आवश्यकता पड़ने पर 27 फरवरी को सुबह नौ से चार बजे तक मतदान होगा और पांच बजे से मतगणना की जाएगी।

अटकलों के बीच कल पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कांग्रेस पार्टी के विधायकों को रात्रि भोज दिया। समझा जाता है कि इसमें राज्य सभा चुनाव को लेकर तैयारी हुई। यह भी जानकारी मिली कि नामांकन पत्र पर प्रस्तावक विधायकों के हस्ताक्षर कराए गए। वहीं चार नामांकन पत्र तैयार किए गए हैं।

उल्‍लेखनीय है कि 230 सदस्यीय मध्‍य प्रदेश विधानसभा में दलीय स्थिति के अनुसार कांग्रेस एक सदस्य को राज्य सभा में भेजने की स्थिति में है। अभी विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों की संख्या 66 है।

मध्‍य प्रदेश कांग्रेस के चुनाव आयोग से संबंधित कार्यों के प्रभारी जेपी धनोपिया ने कांग्रेस विधायकों से राज्य सभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी द्वारा किए जाने वाले नामांकन पत्र को तैयार कराया। इसमें विधायकों से प्रस्तावक के तौर पर नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर कराए। जानकारी के अनुसार एक नामांकन पत्र में दस प्रस्तावक होते हैं।

सूत्रों का कहना है कि पार्टी बुधवार को दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक के बाद प्रत्‍याशी का नाम घोषित हो सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.