BJP ने नरसिंहपुर और छिंदवाड़ा के जिलाध्यक्ष किए घोषित, इंदौर शहर- ग्रामीण व निवाड़ी में असमंजस

Updated on 24-01-2025 02:38 PM
 भोपाल। भाजपा ने नरसिंहपुर और छिंदवाड़ा का जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया है। छिंदवाड़ा जिलाध्यक्ष को रिपीट किया गया है। लोकसभा चुनाव में निर्वाचित हुए विवेक बंटी साहू के सांसद बनने के बाद शेषराव यादव को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बनाया गया था।अब उन्हें ही छिंदवाड़ा जिले की कमान दी गई है। नरसिंहपुर में मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के विधायक प्रतिनिधि रामस्नेही पाठक को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा ने अब तक सात बार सूची जारी कर 62 में से 59 जिलों के जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है।

वहीं इंदौर शहर, ग्रामीण व निवाड़ी पर घोषणा होना अभी बाकी है। माना जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव भी कुछ आगे बढ़ सकता है। 27 को सीएम के बाहर जाने के कारण फरवरी के पहले सप्ताह में इस निर्वाचन की घोषणा हो सकती है।

इंदौर में ताई और भाई के बीच सहमति नहीं बना पा रही भाजपा

इंदौर में ताई और भाई (सुमित्रा महाजन और कैलाश विजयवर्गीय) के बीच चल रही खींचतान के बीच इंदौर नगर और इंदौर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष पर पार्टी सहमति नहीं बना पा रही है। इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और मंत्री तुलसी सिलावट के बीच भी ग्रामीण अध्यक्ष को लेकर खींचतान मची हुई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.