पीएम मोदी पर राहुल की टिप्पणी से भड़की भाजपा, वीडी शर्मा बोले- देशवासियों का किया अपमान

Updated on 22-11-2023 12:40 PM

 भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में पनौती शब्द का प्रयोग करने पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर भाजपा भड़क गई है। उसने पलटवार में राहुल को मंदबुद्धि कहा है। राजधानी में प्रदेश भाजपा कार्यालय पर मतदान की तैयारी के लिए बुलाई गई पार्टी की बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी ने पनौती शब्द का उपयोग कर देश की 130 करोड़ जनता का अपमान किया है। राहुल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए जिन शब्दों का प्रयोग किया है, उससे उन्होंने अपनी मंदबुद्धि का परिचय दिया है। कांग्रेस आज अपना अस्तित्व खो रही है इसका एक बड़ा कारण राहुल गांधी और उनकी शब्दावली है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा राहुल गांधी मांगे मांफी

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राहुल ने यदि अपने बयान के लिए माफी नहीं मांगी तो भाजपा प्रदेश भर में आंदोलन करेगी। शर्मा ने कहा कि पीएम के कुशल नेतृत्व का परिणाम है की आज पूरी दुनिया में भारत का मान सम्मान बढ़ा है, लेकिन दुर्भाग्य है कि ऐसे महान व्यक्तित्व पर घटिया टिप्पणी करके राहुल गांधी ने एक बार फिर अपनी ओछी राजनीति का प्रदर्शन कर संपूर्ण देशवासियों का अपमान किया है।

बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद रहे। बैठक में मतदान की तैयारियों और निश्चित समय में प्रत्याशियों द्वारा खर्च का ब्यौरा चुनाव आयोग को देने पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही मतदान कराने पर निगरानी के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने पर भी चर्चा की गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.