एमपी के 4 जिलों में भाजपा कार्यकारिणी घोषित:देवास, हरदा, सागर ग्रामीण और मऊगंज की टीम बनीं; बाकी जिलों में भी जल्द होगा ऐलान

Updated on 01-09-2025 01:30 PM

मध्यप्रदेश में भाजपा ने देवास, हरदा, सागर ग्रामीण और मऊगंज जिले के लिए पार्टी की कार्यकारिणी घोषित कर दी है। बाकी जिलों के लिए भी जल्द ऐलान किया जाएगा।

दरअसल, रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भोपाल पहुंचे। वे एयरपोर्ट से 74 बंगला स्थित प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के आवास पर पहुंचे। यहां करीब डेढ़ घंटे तक बंद कमरे में उन्होंने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह के साथ चर्चा की। इसके बाद एक-एक करके चार जिलों के लिए पार्टी की कार्यकारिणी का ऐलान किया।

निगम-मंडलों में और संगठन में नियुक्तियों को लेकर चर्चा हेमंत खंडेलवाल के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बने 60 दिन हो चुके थे। लेकिन, अब तक प्रदेश कार्यकारिणी घोषित नहीं हो पाई हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की टीम के साथ ही काम कर रहे हैं। ऐसे में नई प्रदेश कार्यकारिणी और निगम-मंडल में नियुक्तियों को लेकर बीएल संतोष की चर्चा हुई।

सोमवार को भी भोपाल में ही रहेंगे बीएल संतोष बीएल संतोष सोमवार को भी भोपाल में रहेंगे। वे सीएम डॉ. मोहन यादव के अलावा बीजेपी के पदाधिकारियों और संघ पदाधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। वे संघ कार्यालय समिधा और प्रदेश बीजेपी ऑफिस भी जा सकते हैं।

विधायकों, मंत्रियों के विवादों पर भी जानकारी ली मप्र में लगातार विधायकों और प्रशासनिक अफसरों के बीच टकराव के मामलों पर भी बीएल संतोष ने प्रदेश नेतृत्व से जानकारी ली है। बता दें कि पिछोर विधायक प्रीतम लोधी, चंदेरी विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी, भिंड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, चाचौड़ा विधायक प्रियंका मीणा सहित करीब डेढ़ दर्जन विधायकों के प्रशासनिक अफसरों से टकराव और नाराजगी के मामलों की जानकारी केन्द्रीय नेतृत्व तक पहुंची थी।

MP के असंतुष्ट नेताओं से मिलेंगे बीएल संतोष मप्र भाजपा के विधायकों, मंत्रियों में लगातार असंतोष बढ़ रहा है। प्रशासनिक अफसरों के खिलाफ नेताओं की नाराजगी के बाद वे केन्द्रीय नेतृत्व खासकर बीएल संतोष से मिलने का समय मांग रहे थे। ऐसे में बीएल संतोष ने भोपाल आने का कार्यक्रम बनाया।

आज उन्होंने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संगठन महामंत्री और प्रदेश प्रभारी के साथ बैठक की है। सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में सुबह 11 बजे से वे विधायकों, पदाधिकारियों और जिन नेताओं ने मिलने का समय मांगा है, उनसे मुलाकात करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.