भाजपा ने मप्र में किया प्रयोग, पहली बार के 11 प्रत्याशी जीते लोकसभा चुनाव

Updated on 05-06-2024 12:44 PM

भोपाल। इस बार मध्‍य प्रदेश में भाजपा ने प्रयोग करते हुए 11 ऐसे नेताओं को पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ाया था। इन सभी ने जीत हासिल की।

इसमें मुरैना से शिवमंगल सिंह तोमर, ग्वालियर से भारत सिंह कुशवाहा, सागर से लता वानखेड़े, दमोह से राहुल सिंह लोधी, सीधी से डा.राजेश मिश्रा, जबलपुर से आशीष दुबे, बालाघाट से भारती पारधी, छिंदवाड़ा से विवेक बंटी साहू, छिंदवाड़ा से दर्शन सिंह चौधरी, भोपाल से आलोक शर्मा और रतलाम से अनीता नागर शामिल हैं।

इनमें से राहुल लोधी और शिवमंगल सिंह तोमर का विधानसभा चुनाव में टिकट काट दिया गया था तो विवेक बंटी साहू छिंदवाड़ा विधानसभा से चुनाव हार गए थे।

मप्र माडल ने उप्र की पांच लोकसभा सीटों पर भाजपा को दिलाई जीत

भाजपा के मप्र के बूथ प्रबंधन माॅडल ने उत्तर प्रदेश की पांच लोकसभा सीटों पर पार्टी को जीत दर्ज कराई। लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर क्लस्टर के प्रभारी रहे मध्य प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री हितानंद ने मध्य प्रदेश के मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान की तरह गोरखपुर के स्थानीय पार्टी पदाधिकारियों के साथ मिलकर कई प्रयोग किए।

हितानंद की देखरेख में यहां क्लस्टर के अंतर्गत आने वाली पांच लोकसभा सीटों में 'वैकअप काॅल', महिला कंट्रोल रूम और सात दिन पहले बूथ अभिकर्ताओं के नाम चिह्नित करने जैसे काम सफलता से किए गए। इन क्षेत्रों में एक जून को मतदान हुआ था।

भाजपा के बूथ प्रबंधन माडल और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम रहा कि उत्तर प्रदेश के महराजगंज लोकसभा सीट से पंकज चौधरी ने 22651 मतों के अंतर से जीत दर्ज की तो गोरखपुर में रवींद्र शुक्ला उर्फ रवि किशन 42567 मतों के अंतर से विजयी हुए।

कुशीनगर से विजय कुमार दुबे 28235, देवरिया में शशांक मणि 17677 मतों से और बांसगांव लोकसभा सीट से कमलेश पासवान ने 12200 मतों से जीत दर्ज की। हितानंद ने मप्र में भी 150 विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं की बैठक ली थी। 29 लोकसभा क्षेत्रों में जाकर संगठन को चुस्त-दुरुस्त किया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.