दिव्यांगों की हर संभव मदद करने के लिए भाजपा सरकार संकल्पित

Updated on 21-09-2021 06:42 PM

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन 17 सितम्बर से शुरू हुए सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं उपकरणों का वितरण किया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के मानस भवन में दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग, ट्राइसिकल और व्हीलचेयर वितरित की।

ग्वालियर में मध्यप्रदेश शासन के मंत्री एवं प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत दिव्यांगजनों को कृत्रिम उपकरण वितरित किए। इस अवसर पर सांसद विवेक शेजवलकर, पार्टी जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी सहित पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

उज्जैन में भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई द्वारा आस्था गार्डन, फ्रीगंज में आयोजित में कार्यक्रम प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष चिंतामणि मालवीय, सांसद अनिल फिरोजिया, जिला अध्यक्ष विवेक जोशी, विधायक पारस जैन, विभाष उपाध्याय ने दिव्यांगजनों को ट्रायसिकल, व्हीलचेयर, बैसाखियाँ, छड़ी, श्रवण उपकरण वितरित किये। इस अवसर पर प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सचिन सक्सेना, प्रदीप पांडे, वीरेंद्र कावड़िया, कार्यक्रम प्रभारी विशाल राजोरिया, श्रीमती मीना जोनवाल, रूप पमनानी, मुर्तजा बड़वाहवाल सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे  

जबलपुर के विक्टोरिया हॉस्पिटल में सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत जिला जबलपुर नगर द्वारा दिव्यांगजनों को कृत्रिम उपकरण वितरित किये गए। इस अवसर पर पूर्व मंत्री अजय विश्नोई, जिलाध्यक्ष जीएस ठाकुर, विधायक अशोक रोहिणी, अंचल सोनकर पदाधिकारी उपस्थित थे। इसी प्रकार जबलपुर ग्रामीण में सिहोरा विधानसभा के कुंडम मंडल के चिकित्सालय में दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित किए गए। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री एवं विधायक श्रीमती नंदनी मरावी, जिलाध्यक्ष सुभाष रानू तिवारी, नीरज सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इंदौर में पार्टी के संभागीय कार्यालय में सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत जिला अध्यक्ष गौरव रणदीवे ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ दिव्यांगजनों को ट्राइसिकल, व्हीलचेयर एवं कृत्रिम अंगों का वितरण किया। इस अवसर पर गणेश गोयल, घनश्याम शेर, कमल बाघेला, देवकीनंदन तिवारी, शैलजा मिश्रा सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रतलाम में विधायक चेतन कश्यप, ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, जिला महामंत्री श्रीमती संगीता चारेल ने दिव्यांगजनों को कृत्रित अंगों एवं उपकरणों का वितरण किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, हेमंत राहोरी, अरूण राव सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सिवनी में सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत पार्टी के जिला कार्यालय में सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन, जिला अध्यक्ष आलोक दुबे, पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर एवं पार्टी पदाधिकारियों ने 71 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं उपकरणों का वितरण कर प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम को अतिथियों ने संबोधित किया।

सीहोर जिले की आष्टा जनपद में 6 मंडलों के संयुक्त कार्यक्रम में दिव्यांगों को दिव्यांगों को कृत्रिम अंग, ट्राइसिकल एवं उपकरण वितरित किए गये। इस अवसर पर विधायक रघुनाथसिंह मालवीय, जनपद आष्टा के प्रधान धारासिंह पटेल सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस प्रकार प्रदेश के सभी संगठनात्मक जिलों में सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग, ट्राइसिकल, श्रवण उपकरण एवं व्हीलचेयर का वितरण किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.