भोपाल की हुजूर सीट पर अजेय रही है भाजपा, रामेश्वर को विकास तो ज्ञानचंदानी को बदलाव से आस

Updated on 08-11-2023 11:55 AM

भोपाल। भाजपा का गढ़ कहे जाने वाली गोविंदपुरा विधानसभा सीट से कटकर वर्ष 2008 में परिसीमन के बाद से हुजूर विधानसभा अस्तित्व में आई। तब से यहां बीते तीन चुनावों में भाजपा ने ही जीत का परचम लहराया है। अब इस मिथक को तोड़ने के लिए कांग्रेस भी एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा यहां के विकास के नाम पर वोट मांग करे हैं, तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को बदलाव पर भरोसा है। वो मान रहे हैं कि जनता इस बार मन बदलेगी और इसका फायदा कांग्रेस को मिलेगा।

कोलार सिक्सलेन समेत कई विकास कार्य करवाए

बता दें कि हुजूर विधानसभा क्षेत्र में आने वाले कोलार में केरवा डैम से पानी लाने, सीवेज नेटवर्क बिछाने और वर्तमान में चूनाभट्टी से गोल जोड़ तक बन रही 222 करोड़ रुपये की 22 किलोमीटर सिक्सलेन को लेकर रामेश्वर शर्मा जनता के बीच समर्थन मांग रहे हैं। वहीं, संत हिरदाराम नगर में फ्लाई ओवर, रेलवे ओवर ब्रिज, गुलाब उद्यान और भदभदा रोड से नीलबड़ फोरलेन निर्माण से भी आस लगा रहे हैं कि जनता विकास को समझकर वोट करेगी।

यहां रह गई कसर, जिसे भुनाने के चक्कर में ज्ञानचंदानी

हालांकि, शर्मा ने भले ही क्षेत्र में हजारों करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए हों, लेकिन अभी भी संत हिरदाराम नगर, कोलार, नीलबड़ व आसपास लगे गांवों की सड़कें और सीवेज सिस्टम ठीक नहीं हो पाया। ऐसे में नरेश ज्ञानचंदानी जनता की समस्याओं को लेकर भाजपा पर हमलावर हैं। उन्हें आस है कि जनता हो सकता है, एंटी इंकम्बेंसी के चक्कर में उनका साथ देगी।

रामेश्वर जीते तो बनाएंगे हैट्रिक

हुजूर जब गोविंदपुरा विधानसभा में आता था, तब यहां के विधायक (स्वर्गीय) बाबू लाल गौर थे। वो इस सीट से 1977 से जीत रहे थे, लेकिन वर्ष 2008 में परिसीमन के बाद यहां से भाजपा ने जितेंद्र डागा को टिकट दिया। वो जीते भी, लेकिन वर्ष 2013 में भाजपा ने यहां उनका टिकट काटते हुए रामेश्वर शर्मा को प्रत्याशी बनाया। इसके बाद वो वर्ष 2013 और 2018 में विधायक बने। अब एक बार फिर इस सीट से शर्मा मैदान में हैं। यदि जनता ने उन पर विश्वास जताया, तो रामेश्वर जीत की हैट्रिक लगाने में कामयाब हो जाएंगे।

डागा के साथ से मजबूत हुए ज्ञानचंदानी

वर्ष 2018 के चुनाव में नरेश ज्ञानचंदानी ने इस सीट से शर्मा को कड़ी टक्कर दी थी। 2013 में जहां कांग्रेस के राजेंद्र मंडलोई को शर्मा ने हुजूर विधानसभा में 59 हजार मतों से हराया था। वहीं ज्ञानचंदानी ने पिछले चुनाव में इस अंतर को 15 हजार तक पहुंचा दिया। अब इस बार ज्ञानचंदानी के समर्थन में पूर्व विधायक जितेंद्र डागा भी उतर गए हैं। पहले डागा ने निर्दलीय नामांकन भरा था, लेकिन शीर्ष नेतृत्व के समझाने के बाद वो कांग्रेस के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। क्षेत्र में उनका भी जनाधार है। इनके साथ आने से ज्ञानचंदानी को जीत की आस बढ़ गई है।

जातिगत समीकरण आसान करेंगे जीत की राह

हुजूर विधनसभा क्षेत्र में कुल मतदाता तीन लाख 70 हजार 348 हैं। इनमें संत हिरदाराम नगर, गांधी नगर सहित पूरे क्षेत्र में 35 हजार सिंधी मतदाता हैं। वहीं 28 हजार मीणा समाज, 30 हजार ब्राह्मण, 10 हजार मुस्लिम, 18 हजार राजपूत समाज सहित अन्य जाति-वर्ग के मतदाता हैं। कर्मचारियों-अधिकारियों से लेकर बड़ी संख्या में व्यापारी वर्ग इसी क्षेत्र में निवास करता है। ऐसे में दोनों ही प्रत्याशी जीत के लिए जातिगत समीकरण साधने में भी लगे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.