मालवा निमाड़ में जीत को लेकर भाजपा निश्चिंत, कांग्रेस ने भी लगाई ताकत

Updated on 10-05-2024 11:54 AM
भोपाल। मालवा और निमाड़ में जीत को लेकर भाजपा निश्चिंत है। यहां की सीटों पर भाजपा विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव दोनों ही बहुमत से जीतती आ रही है। चौथे चरण की देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन और खंडवा लोकसभा सीटों पर 13 मई को मतदान होना है।

इंदौर, उज्जैन, मंदसौर, खरगोन, देवास और खंडवा सीट भाजपा 2014 और 2019 के चुनाव में पूर्ण बहुमत से विजयी हुई है। हालांकि धार और रतलाम में भाजपा को नुकसान उठाना पड़ा था। यहां कि विधानसभा सीटों पर भाजपा का जनाधार कमजोर रहा है।

यही वजह रही कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने धार और खरगोन में सभा कर आदिवासी वोटरों को साधने का प्रयास किया, जिसे भाजपा लोकसभा चुनाव में ब्रह्मास्त्र मानकर चल रही है। शिवराज सरकार ने आदिवासी वोटर्स को साधने के लिए पेसा एक्ट लागू कर आदिवासियों के अधिकार बढ़ाएं तो प्रधानमंत्री मोदी ने भी प्रदेश के आदिवासी जननायकों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया है।

चौथे चरण की आठ सीटों पर कांग्रेस नेताओं ने भी मोर्चा संभाल लिया है और लगातार सभाएं कर रहे हैं। राहुल गांधी धार और खरगोन में सभा कर चुके हैं। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार धार में डेरा डाले हुए हैं। खरगोन में अरूण यादव सहित बड़े नेता मोर्चा संभाले हुए हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जीतू पटवारी मालवा और निमाड़ अंचल में लगातार दौरे कर रहे हैं। वहीं दिग्विजय सिंह प्रचार थमने तक मंदसौर, रतलाम और खंडवा में सभाएं करेंगे।

रतलाम और धार में भाजपा झोंकी ताकत

लोकसभा सीट रतलाम में 2014 में कांग्रेस दो झाबुआ और सैलाना जीती और यहां वोटों का अंतर 21680 रहा। भाजपा छह विस सीटें आलीराजपुर, जोबट, थांदला, पेटलावद, रतलाम ग्रामीण और रतलाम नगर जीती, यहां वोटों का अंतर 129025 रहा। वहीं 2019 में कांग्रेस जोबट, झाबुआ, सैलाना जीती, यहां वोटों का अंतर 27650 रहा तो भाजपा पांच आलीराजपुर, थंदला, पेटलावद, रतलाम ग्रामीण, रतलाम नगर जीती इन सीटों पर वोटों का अंतर 118110 रहा।

धार लोकसभा क्षेत्र में 2014 के चुनाव में कांग्रेस चार सरदापुर, गंधवानी, कुक्षी और मनावर जीती, यहां वोटों का अंतर 31877 रहा। वहीं भाजपा चार धरमपुरी, धार, बदनावर, डा. आंबेडकर नगर महू जीती, यहां वोटों का अंतर 135814 रहा।

इसी तरह 2019 के चुनाव में कांग्रेस दो गंधवानी और कुक्षी जीती, यहां वोटों का अंतर 46567 रहा। भाजपा छह सरदारपुर, मनावर, धरमपुरी, धार बदनावर और डा. आंबेडकर नगर महू जीती यहां वोटों का अंतर 201905 रहा। पांच माह पहले हुए 2023 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा रतलाम में चार तो धार में पांच सीटें हार गई थी। अब पार्टी ने यहां संघ विस्तारकों को उतारा है और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी मोर्चा संभाला है।

लोकसभा चुनाव 2014 और 2019 में जीत हार की स्थिति

रतलाम एसटी

2014 --कांग्रेस 2, भाजपा 6, कुल वैध मतों में अंतर-- 150705

2019 -- कांग्रेस 3, भाजपा 5 कुल वैध मतों में अंतर-- 145760

धार एसटी

2014-- कांग्रेस 4, भाजपा 4, कुल वैध मतों में अंतर -- 167691

2019-- कांग्रेस 2, भाजपा 6, कुल वैध मतों में अंतर -- 248472

छह सीटों पर भाजपा की जीत का अंतर

लोकसभा सीट-- 2014-- 2019

इंदौर --546556 -- 547754

उज्जैन एससी --363698 -- 365637

मंदसौर -- 376952 -- 376734

खरगोन एसटी -- 202115 -- 202510

देवास एससी --370452 -- 373349

खंडवा --273205 -- 273343




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.