बुधनी और विजयपुर उप चुनाव की तैयारी में भाजपा, बूथवार वोट प्रतिशत बढ़ाने पर होगा फोकस

Updated on 07-08-2024 12:11 PM
भोपाल। मध्‍य प्रदेश की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर विजय के बाद अब भाजपा बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीटों पर उप चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इन दोनों ही सीटों पर भाजपा ने प्रभारी और सह प्रभारी बना दिए हैं। अब भाजपा का फोकस बूथवार वोट प्रतिशत बढ़ाने पर हैं।

बन रहा नामों का पैनल

दोनों सीटों पर प्रत्याशी चयन को लेकर नामों का पैनल बनाया जा रहा है। इसके लिए मंगलवार को मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव की मौजूदगी में पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी डा. महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बैठक करके प्रत्याशी के लिए संभावित नामों पर विचार-विमर्श किया।
अंतिम निर्णय केंद्रीय नेतृत्‍व का
हालांकि केंद्रीय नेतृत्व ही नाम पर विचार कर अंतिम निर्णय लेगा, लेकिन विजयपुर विधानसभा सीटों पर अमरवाड़ा फार्मूला ही लागू होगा और भाजपा इस सीट पर कांग्रेस से आए विधायक रामनिवास रावत को ही प्रत्याशी बनाएगी। श्योपुर जिले के विजयपुर से विधायक रहे रावत ने मंत्री बनने के बाद विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अब यहां जल्द ही उपचुनाव होना है।
बुधनी में नए चेहरे की तलाश
  • बुधनी सीट के लिए भाजपा पार्टी हाईकमान अब नया चेहरा तलाश रहा है।
  • केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है।
  • श‍िवराज के पुत्र कार्तिकेय अपने पिता की सीट से टिकट की दावेदारी कर रहे हैं।
  • कार्तिकेय सिंह चौहान लगातार अपने क्षेत्र की जनता से संपर्क बनाए हुए हैं।
  • उनकी मां साधना सिंह चौहान भी पुत्र के साथ जनता से संपर्क कर रही है।
  • जानकारों का कहना है कि भाजपा लगातार वंशवाद के विरोध में रही है।
  • समीकरण अगर फिट बैठे तो कार्तिकेय को चुनाव लड़ाया जा सकता है।
बीना में उपचुनाव के लिए अभी वक्त
सागर के बीना विधानसभा सीट से विधायक निर्मला सप्रे ने भाजपा ज्वाइन करने के बाद अब तक इस्तीफा नहीं दिया है। वह भी जल्द ही इस्तीफा देंगी। इस सीट के रिक्त होने से उप चुनाव ने भाजपा निर्मला सप्रे को ही प्रत्याशी बनाने पर विचार कर रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.