दिग्गजों के सहारे भाजपा साध रही समीकरण, बड़े नेताओं को मैदान में उतारकर दिया बड़ा संदेश

Updated on 27-09-2023 02:03 PM

भोपाल। मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपने दिग्गज नेताओं को चुनाव मैदान में उतारकर मनोवैज्ञानिक बढ़त बनाने का प्रयास किया है। इससे भौगोलिक, जातिगत और सियासी समीकरण साधने का काम भी किया है।

विजयवर्गीय के जरिए मालवांचल में संदेश

पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के माध्यम से मालवांचल में संदेश देने का काम किया गया है तो प्रहलाद सिंह पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते और राकेश सिंह को चुनाव मैदान में उतारकर महाकोशल के समीकरणों को साधा गया है। पटेल लोधी समाज से आते हैं तो कुलस्ते आदिवासी और राकेश सवर्ण वर्ग से हैं।

स्थानीय और जातीय समीकरण पर भी काम

इसी तरह विंध्य में ओबीसी नेता गणेश सिंह और रीति पाठक के माध्यम से स्थानीय और जातीय समीकरण पर काम किया है। ग्वालियर-चंबल अंचल में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के माध्यम से संदेश देने का काम किया है। जाहिर है इन सभी नेताओं को मैदान में उतार कर भाजपा ने कांग्रेस की रणनीति पर पानी फेर दिया है। भाजपा ने तीन विधायकों के टिकट काटे हैं। मैहर, नरसिंहपुर और सीधी के विधायकों का टिकट काटकर नए चेहरों पर दांव लगाया है। पार्टी ने अब तक 75 हारी हुई सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

अपने- अपने गढ़ के क्षत्रप है केंद्रीय मंत्री और सांसद

भाजपा की 39 प्रत्याशियों की दूसरी सूची में तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत सात सांसदों को विधानसभा चुनाव में उतारा गया है। जिन केंद्रीय मंत्रियों एवं बड़े नेताओं को विधानसभा चुनाव में उतारा गया है, वे सभी अपने-अपने गढ़ के क्षत्रप हैं। इनमें चार बड़े नेता मुख्यमंत्री पद के दावेदार भी हैं, लेकिन पार्टी ने इस बार मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री का कोई एक चेहरा तय नहीं किया है।

बड़े नेताओं को अपने अपने क्षेत्र संभालने होंगे

इससे साफ है कि इन बड़े नेताओं को अपने अपने क्षेत्र संभालने होंगे, चुनाव जीतना और जिताना भी होगा। इनमें केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (ग्वालियर-चंबल), प्रहलाद पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते, लोकसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह (महाकोशल), राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (मालवांचल) शामिल हैं। अन्य सांसदों में गणेश सिंह, राव उदय प्रताप सिंह और रीति पाठक को भी चुनाव में उतारा है।

दो माह में दो सूची जारी

भाजपा ने दो माह में दो सूची जारी कर 78 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारे हैं। 39 प्रत्याशियों की पहली 17 अगस्त और 39 नामों की दूसरी सूची 25 सितंबर को जारी की गई। इनमें 23 नाम ऐसे हैं जिन्हें वर्ष 2018 के चुनाव में हार मिली थी। भाजपा ने इन प्रत्याशियों पर एक बार फिर दाव लगाया है। वे जिस विधानसभा से हारे पार्टी ने उन प्रत्याशियों को उसी विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.