मुख्यमंत्री मोहन यादव और मंत्रियों समेत भाजपा नेताओं ने मंदिरों में की सफाई, 22 तक चलेगा अभियान

Updated on 15-01-2024 01:12 PM

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर भाजपा द्वारा रविवार से प्रदेश भर के मंदिरों में स्वच्छता अभियान का शुभांरभ किया गया है। इसके तहत मुख्यमंत्री, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, संगठन महामंत्री, मंत्रीगणों, पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के विभिन्न मंदिरों में झाडू लगाकर पानी से मंदिर परिसरों की सफाई की।

सीएम मोहन यादव ने उज्जैन, वीडी शर्मा ने पन्ना में की सफाई

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव उज्जैन के श्रीराम जनार्दन मंदिर, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा पन्ना के बलदेव जी मंदिर, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड स्थित श्रीराम मंदिर और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने इंदौर के अन्नपूर्णा मंदिर में सफाई की।

22 तारीख का दिन हम सबके लिए बहुत ही सौभाग्‍य का दिन है। इस दिन हम प्रभु श्री राम की प्राण-प्रतिष्ठा के साक्षी बनने जा रहे हैं।

इस शुभ अवसर को आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा चलाए जा रहे 'मंदिर एवं तीर्थ स्थान स्वच्छता अभियान' ने और भी खास बना दिया है।

इंदौर के श्रीविद्याधाम मंदिर विजयवर्गीय ने की सफाई

इसी तरह प्रदेश शासन के वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर के श्रीविद्याधाम मंदिर, प्रहलाद पटेल ने विदिशा के खाटू श्याम मंदिर, राकेश सिंह ने जबलपुर के गढ़ा में गौतम जी की मढ़िया के सामने संकटमोचन हनुमान मंदिर में स्वच्छता अभियान में शामिल होकर मंदिर परिसर की सफाई की।

भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड स्थित श्रीराम मंदिर में पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल के साथ प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी ने स्वच्छता अभियान के तहत मंदिर में सफाई की। अभियान 22 जनवरी तक चलेगा।

22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक होगा : शर्मा

22 जनवरी का दिन भारत ही नहीं, दुनिया के लिए ऐतिहासिक दिन होगा। प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर घर-घर में उत्सव का माहौल है। शर्मा ने कहा कि श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा का आमंत्रण ठुकराने से कांग्रेस के मूल चरित्र का पता चलता है। कांग्रेस प्रभु की प्राण-प्रतिष्ठा में जाए या न जाए, कोई फर्क नहीं पड़ता।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि पार्टी पदाधिकारीगण और कार्यकर्ता प्रदेश में 21 जनवरी तक मंदिरों की साफ-सफाई करेंगे। 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर प्रदेशभर के मंदिरों में भजन-कीर्तन, पूजा-पाठ, हवन और भंडारे होंगे।

22 जनवरी का दिन भारत ही नहीं, दुनिया के लिए ऐतिहासिक दिन होगा। प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर घर-घर में उत्सव का माहौल है। शर्मा ने कहा कि श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा का आमंत्रण ठुकराने से कांग्रेस के मूल चरित्र का पता चलता है। कांग्रेस प्रभु की प्राण-प्रतिष्ठा में जाए या न जाए, कोई फर्क नहीं पड़ता।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.