भोपाल में BJP नेता की स्कार्पियो में तोड़फोड़:फ्लैक्स बोर्ड के पाइट को उखाड़ा, फोड़े कार के ग्लास

Updated on 26-04-2024 01:00 PM

भोपाल में BJP नेता की कार में अज्ञात युवकों ने तोड़फोड़ कर दी। पूरी वारदात घर के बाहर लगे CCTV कैमरों में कैद हुई है। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की शिनाख्त कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

फरियादी हरि शंकर विश्वकर्मा (58) ने बताया कि वह सूबेदार कॉलोनी टीला जमालपुरा में रहते हैं और केबल नेटवर्क चलाने के साथ ही बीजेपी में संगठन में पदाधिकारी हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार की रात करीब 10 बजे घर लौटे थे। घर के बाहर ही उन्होंने कार को पार्क किया था। रात 1:42 बजे अज्ञात चार-पांच लड़के आए। पहले उन्होंने एक फ्लैक्स बोर्ड को फाड़ा। उसके पाइप को निकाला और इसके बाद इसी पाइप से कार के कांच फोड़ दिए। सुबह मोहल्ले वालों ने कार में तोड़-तोड़ की सूचना दी। तब थाने पहुंचा और एफआईआर दर्ज कराई।

कार में रहती है रिवालवर

हरि शंकर का कहना है कि कार में आम तौर पर रिवालवर रखी रहती है। मेरी बड़ी खेती है, इस संबंध में अकसर गांव जाना होता है। फसल का पैसा लाता हूं...सुरक्षा के लिहाज से कार में रिवालवर रहती है। आचार संहिता होने के चलते रिवालवर थाने में जमा है। बदमाशों ने डेशबोर्ड की तलाशी भी ली थी। मेरा अनुमान है कि चोरी की नियत से वारदात को अंजाम दिया गया है।

पहले भी हो चुकी है तोड़फोड़

फरियादी ने बताया कि उनकी कार को पहले भी अज्ञात लोगों ने निशाना बनाया था। उनकी मोहल्ले में किसी से कोई रंजिश नहीं है। कार में तोड़-फोड़ करने वालों को वह पहले से नहीं जानते। फुटेज के आधार पर पुलिस ने दो युवकों को चिन्हित किया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.