बीजेपी महिला मोर्चा का पीसीसी के सामने प्रदर्शन:भोपाल में बोरे उठाकर कांग्रेस नेता के बयान का विरोध

Updated on 23-08-2025 03:07 PM

राजगढ़ में कांग्रेस नेता द्वारा लाड़ली बहनों को लेकर दिए गए बयान के विरोध में बीजेपी महिला मोर्चा ने आज पीसीसी के सामने प्रदर्शन किया। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं और लाड़ली बहनों ने हाथ में बोरे लेकर रेड क्रॉस अस्पताल से पीसीसी कार्यालय की ओर जाने वाले मार्ग पर विरोध कर मार्च निकाला।

प्रदर्शन कर रही महिलाएं जैसे ही पीसीसी कार्यालय की ओर बढ़ीं, पुलिस ने बीच सड़क पर बेरिकेड्स लगाकर उन्हें रोक दिया। इस दौरान महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

कांग्रेस नेता यशवंत गुर्जर के लाड़ली बहना वाले बयान पर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कांग्रेस कार्यालय पर हाथ में बोरे और तख्ती लेकर धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्ते में ही बैरिकेडिंग कर रोक दिया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सुषमा चौहान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेताओं ने अभद्र टिप्पणी महिलाओं पर की है।

कांग्रेस हमेशा से गंदी राजनीति करती आई है। हम देखेंगे कि कैसे कांग्रेस के नेता लाड़ली बहनों को बोरे में भरेंगे। बता दें कि राजगढ़ जिले के कांग्रेस नेता यशवंत गुर्जर ने पिछले दिनों लाडली बहनों को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि अबकी बार एक साथ जीतेंगे। लाड़ली बहनों को बोरियों में भर देंगे।

बोरियों में भरने वाला बयान मेरा नहीं

यशवंत गुर्जर ने कहा कि लाड़ली बहन हमारी है। मैं उनके विरोध में बोल ही नहीं सकता। लाड़ली बहनों को बोरियों में भरने वाला बयान मेरा नहीं था। मुझे एक बुजुर्ग व्यक्ति ने कहा था कि 'लाड़ली बहनों को बोरियों में भर दूंगा'। तब मैंने उनसे कहा था – “बा साहब आप तो पानी पियो”। ये मेरे शब्द नहीं थे, बल्कि वहां मौजूद एक बुजुर्ग के शब्द थे, जिन्हें मैंने मंच से दोहराया था। वह बुजुर्ग वर्मा समाज के थे, लेकिन किस गांव से थे यह मुझे नहीं पता।

लाड़ली बहनों की ही देन है कि आज मैं जिला पंचायत सदस्य हूं। मैंने भाजपा जिला अध्यक्ष को हराया है। मैं लाड़ली बहनों का विरोध क्यों करूंगा? बल्कि मैं तो उनके पक्ष में बोल रहा हूं कि उन्हें ₹3000 महीना मिलना चाहिए और जिनका नाम योजना से कट गया है, उनके नाम जोड़े जाने चाहिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.