MP में भाजपा विधायक भूपेंद्र बोले- 'कांग्रेस से आने वालों को पार्टी भले स्वीकार कर ले, मैं नहीं करूंगा'

Updated on 11-11-2024 11:59 AM

 सागर। कांग्रेस से बड़ी संख्या में आए नेताओं की वजह से भाजपा में आक्रोश कम होता नहीं दिख रहा है। प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री और खुरई से विधायक भूपेंद्र सिंह ने इस पर खुलकर नाराजगी जाहिर की है। सागर में आयोजित एक दीपावली मिलन समारोह में रविवार को भूपेंद्र सिंह ने कह दिया कि कांग्रेस में रहते हुए जिन लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर अत्याचार किया, उनको पार्टी स्वीकार करे या न करे, मैं कभी स्वीकार नहीं करुंगा।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग कितना अत्याचार करते थे। क्या-क्या नहीं होता था लेकिन कार्यकर्ता लड़ने, मरने, जेल जाने और फर्जी केसों के लिए तैयार रहता था। आज वो कार्यकर्ता हमारे पास आता है तो क्या हम कह दें कि तुम सुरखी विधानसभा के हो इसलिए मेरे पास मत आओ।


भाजपा कार्यकर्ता चुनाव का फार्म भी नहीं भर सकता था


इसका मतलब यह थोड़े हो गया कि हमें सुरखी विधानसभा से चुनाव लड़ना है। उन्होंने खुरई क्षेत्र को लेकर कहा कि मैं खुरई से चुनाव लड़ा। वहां कांग्रेस का इतना आतंक, अन्याय, अत्याचार था कि खुरई के अंदर भाजपा का कार्यकर्ता सरपंच-पार्षद का चुनाव लड़ने फार्म नहीं भर सकता था।


पार्टी ने कहा था खुरई से चुनाव लड़ना है


विधायक का फार्म भरने से लोग डरते थे। मेरा कोई प्लान नहीं था खुरई से चुनाव लड़ने का। मैं तो सुरखी से चुनाव लड़ता था। सांसद था, तभी पार्टी ने कहा कि खुरई से चुनाव लड़ना है। पार्टी के आदेश पर खुरई से चुनाव लड़ा और कार्यकर्ताओं की मेहनत से जीत गया। उन्होंने कहा कि जिस वक्त राजबहादुर सिंह लोकसभा चुनाव लड़ रहे थे, कार्यकर्ताओं को पोलिंग बूथ के अंदर घुसकर पुलिस की उपस्थिति में कांग्रेस के लोगों ने मारा।


विधायक ने कहा- 'मुझे सूचना मिली, मैं पहुंचा और अपनी गाड़ी से कार्यकर्ताओं को अस्पताल में भर्ती कराया। 72 कार्यकर्ता घायल हुए थे। अब कोई कहे कि हम ऐसे लोगों को स्वीकार कर लें पार्टी में। पार्टी करे या न करे, पर मैं कभी स्वीकार नहीं करूंगा।' मोतीनगर थाने के सामने एक मैरिज गार्डन में इस समारोह का आयोजन मैदा मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश साहू और भूपेंद्र भैया फैंस क्लब ने किया था।


गुटबाजी पर भी जताई चिंता


भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जो लोग पार्टी में गुटबाजी करते हैं, वे पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाले लोग हैं। कार्यकर्ताओं को एकजुट रहना होगा। उन्हें पार्टी पर गहन आस्था और विश्वास होना चाहिए। पार्टी को जो तय करना है, जब करना है वह पार्टी करेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.