भाजपा विधायक ओमप्रकाश सकलेचा की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Updated on 21-06-2020 04:02 AM
कल हुए राज्यसभा चुनाव में आए ‎थे वोट डालने 
भोपाल। प्रदेश में सत्तारुढ पाटी्र भाजपा के विधायक ओमप्रकाश सकलेचा कोरोना की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। प्रदेश के नीमच जिले की जावद विधानसभा सीट से विधायक सकलेचा ने शुक्रवार को हुए राज्यसभा चुनाव में उन्होंने मतदान भी किया था। सकलेचा बीते 16 जून से भोपाल में हैं। उनके परिवार के एक और सदस्य के कोरोना पॉजिटिव होने की बात सामने आ रही है। इस खबर के बाद हड़कंप मच गया है, राज्यसभा चुनाव में मतदान के दौरान जो-जो उनके संपर्क में आए उनकी तलाश की जा रही है। जावद में विधायक सकलेचा का निवास क्षेत्र पहले से ही कंटेन्मेंट एरिया बना हुआ है। सकलेचा पिछले कुछ दिनों से उनके फॉर्म हाउस पर रह रहे थे। उधर मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में दो और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। खंडवा में एक बुजुर्ग की हत्या की वारदात। बालाघाट जिले में दो और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। कोरोना संक्रमित की संख्या बढ़कर 17 पर पहुंच गई। अब तक 11 स्वस्थ हो चुके हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडेय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 जून को देर रात में आईसीएमआर लैब जबलपुर से 35 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इसमें से दो रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। कोरोना पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति कटंगी तहसील के परसवाड़ा के निवासी हैं और वे उल्हासनगर मुंबई से आए हैं। 5 लोगों का परिवार उल्हासनगर मुंबई से परसवाड़ा पहुंचा था और उन्हें महकेपार के क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। इनमें से 55 साल के एक व्यक्ति और 20 साल की एक बालिका की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर उन्हें उपचार के लिए डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर गायखुरी बालाघाट में भर्ती करा दिया गया है। इस प्रकार बालाघाट जिले में वर्तमान में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 6 हो गई है। इस प्रकार अब तक बालाघाट जिले में कुल17 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जा चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.