BJP विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने धर्म के नाम पर अतिक्रमण को लेकर कही बड़ी बात, सोशल मीडिया में की पोस्ट हो गई वायरल, जानें

Updated on 05-10-2024 11:33 AM
रीवाः मध्य प्रदेश के रीवा जिले के त्यौंथर से बीजेपी के विधायक सिद्धार्थ तिवारी की एक पोस्ट सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई है। उन्होंने, लोगों के धर्म के नाम पर की गई अतिक्रमण करने को लेकर एक पोस्ट की है। अपनी पोस्ट में विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि धर्म के नाम पर अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। अतिक्रमण से हर धर्म के लोग प्रभावित होते हैं। इसलिए ऐसे कार्यों को बढ़ावा न देते हुऐ प्रशासन को इस पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करनी चाहिए।दरअसल, रीवा शहर के सबसे व्यस्ततम अमहिया क्षेत्र रोड किनारे में गुंबदनुमा निर्माण किया गया है। पहले यहां सिर्फ एक छोटी सी मजार थी, धीरे-धीरे कब्जा बढ़ता गया और अब यह पूरी तरह से सड़क पर आ चुका है। इसके चलते आए दिन यहां जाम कि स्थिति बनी रहती है। आम जनता परेशान होती है।

कलेक्टर से अतिक्रमण हटाने की अपील

सोशल मीडिया के माध्यम से विधायक ने कलेक्टर से अवैध कब्जा हटाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रीवा कलेक्टर से मेरा निवेदन है कि आपसी सहमति और भाई चारे के साथ यहां से अवैध कब्जा हटवाया जाए, जिससे यातायात सुगम हो। साथ ही लोगों को जाम की असुविधा से निजात मिल सके।

विधायक और डेप्युटी सीएम के घर जाती है सड़क


अमहिया में स्थिति जिस सड़क और मजार कि बात विधायक कर रहे हैं। यह रोड उनके आवास के साथ प्रदेश के डेप्युटी सीएम राजेंद्र शुक्ल के घर ओर जाती है। यह मार्ग व्यस्ततम मार्ग होने के साथ मंत्री और विधायकों के आवास होने के चलते और भी ज्यादा व्यस्त रहता है। वहीं, यह मजार एकदम सड़क किनारे मोड़ (तिराहे) में है।

लग जाता है लंबा जाम


व्यस्त रोड होने के कारण वाहनों के आवागवन से यहां अक्सर जाम की स्थिति निर्मित हो जाती हैं। इसकी पीड़ा विधायक ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताई हैं। विधायक ने कहा कि जब वह छोटे थे उस समय सिर्फ एक चबूतरा (मजार)था। अब अतिक्रमण कर सड़क तक दीवार बना दी गई है, जिस पर कार्यवाही होनी चाहिए। इसके लिए कलेक्टर के भी संज्ञान में बात लाई गई है। साथ ही विधायक ने कहा कही भी चद्दर डाल कर अतिक्रमण नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे हर समाज का व्यक्ति परेशान होता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.