मूंग-खरीदी को लेकर CM से मिले बीजेपी विधायक

Updated on 11-06-2025 12:52 PM

मूंग खरीदी शुरू कराने की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने भी सीएम डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कृषि उपज मंडियों में पारदर्शी व्यवस्था बनाकर मूंग खरीदी की जाएगी।

प्रदेश के बाहर से व्यापारियों को भी मूंग खरीदी के लिए सुविधाएं दी जाएंगी और प्रोत्साहित किया जाएगा। मंडियों में किसानों को मूंग विक्रय का उचित दाम मिल सके इसके लिए व्यापारियों को बोली लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मूंग पर मंडी शुल्क में राहत दी जा सकती है या नहीं इसकी जांच की जाएगी। किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) और आईटीसी को मूंग नीलामी में शामिल करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

हमारी कोशिश है कि मंडियों में मूंग की मॉडल दरे बढ़कर लगभग 7500 रुपए प्रति क्विंटल हो जाए। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से बाहर से आने वाले व्यापारियों को नये मंडी लाइसेंस भी दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा- राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है। खेती और किसानी राज्य सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। प्रदेश में कृषि आधारित उद्योग लगाने के लिए कोई कसर छोड़ी नहीं जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में कपास उत्पादन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

गौ-शाला संचालित करने के लिए 20 रुपए से बढ़ाकर प्रति गाय 40 रुपए अनुदान राशि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि किसान, फसल चक्र अपना कर उत्पादन में वृद्धि कर सकते हैं। प्रतिनिधिमंडल में भारतीय किसान संघ, मध्यप्रदेश के अध्यक्ष कमल सिंह आंजना, चंद्रकांत गौर और अन्य पदाधिकारी शामिल थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा उपस्थित थे।

इधर, मूंग खरीदी की मांग को लेकर सीएम से मिले बीजेपी विधायक भोपाल, विदिशा, देवास, नर्मदापुरम सहित प्रदेश भर के मूंग उत्पादक जिलों में किसानों का विरोध बढ़ता देख मंगलवार को बीजेपी के विधायकों ने सीएम डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। सीएम से मिलकर मूंग खरीदी शुरू कराने की मांग करने वाले विधायकों में बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव, सोहागपुर के विधायक विजयपाल सिंह, खातेगांव के विधायक आशीष शर्मा, सिवनी मालवा के विधायक प्रेमशंकर वर्मा मौजूद थे।

मूंग खरीदी नहीं होने से विपक्ष सरकार पर हमलावर

मप्र में मूंग खरीदी न होने से एक तरफ जहां किसान परेशान हैं। वहीं, दूसरी तरफ विपक्ष सरकार पर हमलावर है। मूंग खरीदी न होने के विरोध में मप्र किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान ने बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी के गृह ग्राम चांदोन में चक्की पर मूंग दल कर अपना विरोध जताया।

कांग्रेस ने लिखा- बीजेपी नेताओं की छाती पर मूंग दलकर किसानों की आवाज उठाई किसान कांग्रेस के नेताओं का वीडियो X पर शेयर कर एमपी कांग्रेस की ओर से लिखा गया- भाजपा नेताओं की छाती पर मूंग दलकर उठाई किसानों की आवाज़। नर्मदापुरम जिले के ग्राम चांदोन में, जो भाजपा के किसान मोर्चा अध्यक्ष और सांसद दर्शन सिंह का गृह ग्राम है। जहां किसानों ने मूंग की लुटती कीमतों और भाजपा की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ बग़ावत का बिगुल फूंका।

किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेताओं की छाती पर मूंग दलकर विरोध किया। भाजपा सरकार को मूंग किसानों का दर्द दिखाई नहीं देता, क्योंकि उनकी आंखें सत्ता की चकाचौंध में अंधी हो चुकी हैं। नीति की जगह नीयत बिक चुकी है और वादों की जगह धोखे की राजनीति चल रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.