बीजेपी नगर पालिका अध्यक्ष की गाड़ी पर हूटर, कट गया 3,000 रुपए का चालान

Updated on 08-10-2024 11:28 AM
बड़वानी: मध्य प्रदेश की बड़वानी नगर पालिका अध्यक्ष को अपने वाहन पर हूटर लगवाना महंगा पड़ा। मोबाइल कोर्ट ने ₹3000 का जुर्माना ठोक दिया है। नगर पालिका अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल के भांजे की पत्नी है। बड़वानी की सीजेएम ने कारंजा चौक पर मोबाइल कोर्ट लगाकर चालानी कार्रवाई की है।

चालानी कार्रवाई से मचा हड़कंप


कल शाम करीब 5:00 बजे सीजीएम सीता कन्नौजे, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी विनय जैन और पूजा विजयवर्गीय ने कारंजा पर चालानी कार्रवाई कर हड़कंप मचा दिया। इस कार्रवाई की जद में नगर पालिका अध्यक्ष अश्विनी चौहान का वाहन भी आ गया। ट्रैफिक पुलिस के इंस्पेक्टर विनोद बघेल ने बताया कि दरअसल उनके वाहन पर हूटर लगा हुआ पाया गया। मौके पर दस्तावेज भी नहीं पाए गए। लिहाजा न्यायाधीश ने ₹3000 का चालान बनाने के निर्देश दिए।

अश्विनी चौहान पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा के दबंग नेता प्रेम सिंह पटेल के भांजे की पत्नी हैं। प्रेम सिंह पटेल के एक पुत्र बलवंत पटेल जिला पंचायत बड़वानी के अध्यक्ष भी हैं।

इस दौरान जनपद पंचायत बड़वानी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, पीडब्ल्यूडी के एसडीओ समेत कई अन्य लोगों के चालान भी बने। इस दौरान मोबाइल कोर्ट ने वाहनों के दस्तावेज जिसमें इंश्योरेंस, फिटनेस, लाइसेंस, हेलमेट आदि की भी जांच की।

ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने बताया कि चालानी कार्रवाई में 34 वाहनों से 27000 रुपए की राशि वसूली गई। करीब 1 घंटे चली इस कार्रवाई में के चलते जिला मुख्यालय पर हड़कंप मच गया। लोगों को कार्रवाई की जानकारी मिलने पर वे चौराहे से बचकर जाते हुए दिखाई दिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.