भाजपा संगठन चुनाव की कवायद:आज दिल्ली में बैठक, 21 से शुरू हो सकता है भाजपा का सदस्यता अभियान

Updated on 17-08-2024 12:11 PM

भाजपा के संगठन चुनाव की कवायद जल्द शुरू होने जा रही है। 21 अगस्त से पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू हो जाएगा। सदस्यता अभियान के बाद स्थानीय समिति के चुनाव होंगे।सदस्यता अभियान के संबंध में शनिवार को दिल्ली में बैठक होना है। बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी मौजूद रहेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार बैठक में 21 अगस्त से सदस्यता अभियान शुरू करने का ऐलान हो सकता है।

करीब एक महीने तक साधारण सदस्यता अभियान चलेगा। इसके बाद करीब एक पखवाड़े तक सक्रिय सदस्यता अभियान होगा। इन दोनों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद संगठन चुनाव का कार्यक्रम घोषित होगा। सबसे पहले स्थानीय समिति, मंडल समिति और जिला समिति के चुनाव होंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार यह पूरी प्रक्रिया नवंबर अंत या दिसंबर के शुरुआत तक पूरी हो पाएगी।

एक महीने के भीतर हो सकती है निगम- मंडलों में नियुक्तियां

प्रदेश में निगम और मंडलों में राजनीतिक नियुक्तियों पर एक महीने के भीतर फैसला हो सकता है। विधानसभा और लोकसभा चुनाव निपट जाने के बाद भाजपा संगठन और सरकार में इन नियुक्तियों की कवायद शुरू हो गई है। पिछले दो दिन से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के बीच दो बैठक हो चुकी हैं।

इन बैठकों में निगम- मंडलों में राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर सैद्धांतिक चर्चा पूरी हो चुकी है। अगले कुछ दिनों में हर निगम -मंडल में दावेदारों के नामों पर विचार होगा और इसके बाद नियुक्तियां हो जाएंगी। पिछले साल दिसंबर में डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में नई सरकार के गठन के दो माह के भीतर सभी निगम मंडलों व विकास प्राधिकरणों में पदस्थ अध्यक्ष उपाध्यक्ष आदि को हटा दिया गया था। इनमें से कुछ तो अपने कार्यकाल का लगभग एक वर्ष ही पूरा कर पाए थे। यह सभी अपने राजनीतिक पुनर्वास का इंतजार कर रहे हैं।

इसके साथ ही चुनावों में टिकट से वंचित नेताओं को पार्टी संगठन ने कहीं न कहीं एडजस्ट करने का आश्वासन दिया है। पिछले दिनों हुई बैठकों में यह बात सामने आई थी कि लंबे समय तक इन नियुक्तियों को टालने से कार्यकर्ताओं में असंतोष बढ़ता है।

तीन दिन तक जिलों की कोर समिति की बैठक भोपाल में

वनोपज संघ के इसके साथ ही भाजपा की जिला कोर समिति की बैठकें इस महीने के अंत में भोपाल में हो सकती है। बताया जाता है कि यह बैठकें 29, 30 और 31 अगस्त को मुख्यमंत्री निवास में हो सकती हैं। इन तीन दिनों में अलग-अलग जिलों के कोर समिति सदस्यों को भोपाल बुलाया जाएगा। मंत्रियों के बीच जिलों का प्रभार बांटे जाने के बाद पहली बार यह बैठकें होंगी। इस तरह की बैठकें विधानसभा चुनाव के पहले भी हो चुकी हैं। इन बैठकों में संगठन के चुनाव से लेकर सरकार और संगठन के बीच जिला स्तर पर समन्वय और जिलों के नेताओं के बीच आपसी तालमेल जैसे मुद्दों पर भी इन बैठकों में चर्चा होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.