विधायक गोलू शुक्ला को भाजपा संगठन ने लगाई फटकार:उज्जैन महाकाल मंदिर में पुत्र ने किया था विवाद

Updated on 30-07-2025 12:10 PM

इंदौर की विधानसभा क्रमांक 3 के बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष के उज्जैन के महाकाल मंदिर में पुजारियों से विवाद के मामले पर मंगलवार को बीजेपी संगठन ने भोपाल में बुलाकर उन्हें फटकार लगाई है।

मंगलवार सुबह विधानसभा पहुंचे विधायक गोलू शुक्ला से जब मीडिया ने बेटे के उज्जैन मंदिर में किए गए विवाद पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा- मैं अपने बेटे के साथ हूं। इस बयान के बाद गोलू शुक्ला को पार्टी संगठन ने तलब कर लिया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने गोलू शुक्ला को बेटे द्वारा किए गए विवाद के बाद दिए गए बयान पर नाराजगी जाहिर की।

जबरदस्ती घुसे गर्भगृह में विधायक गोलू शुक्ला की कांवड़ यात्रा पिछले रविवार की रात उज्जैन पहुंची थी। सावन के दूसरे सोमवार तड़के करीब ढाई बजे भस्म आरती के पट खुलने के बाद गोलू शुक्ला अपने समर्थकों के साथ महाकाल मंदिर पहुंचे। बेटा रुद्राक्ष भी साथ था। मंदिर प्रशासन के अधिकारी ने बताया कि परमिशन सिर्फ गोलू शुक्ला को दी गई थी।

उज्जैन के महाकाल मंदिर के गर्भगृह में गोलू शुक्ला का बेटा रुद्राक्ष जबरन घुस गया। इस दौरान मंदिर कर्मचारी आशीष दुबे ने उसे रोकने की कोशिश की, तो रुद्राक्ष ने उसे धमकाया। इस दौरान विधायक गोलू शुक्ला भी मौजूद थे। दोनों ने करीब 5 मिनट तक मंदिर में पूजा-अर्चना की।

विधायक बोले- 5 लोगों की परमिशन थी मंदिर में विवाद के मामले पर रुद्राक्ष के पिता और भाजपा विधायक गोलू शुक्ला ने कहा- हमारे पास परमिशन थी। बिना परमिशन हम कोई काम नहीं करते। मंदिर प्रशासक और कलेक्टर ने 5 लोगों का परमिट दिया था। दर्शन के दौरान कर्मचारी ने रोकने की कोशिश की, तो हल्की-फुल्की कहासुनी हुई।

तीन महीने पहले भी देवास के टेकरी माता मंदिर पर भी किया था विवाद इंदौर के भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष ने तीन महीने पहले देवास के टेकरी माता मंदिर पहुंचकर आधी रात को विवाद किया था। रुद्राक्ष जिन कारों के काफिले के साथ आधी रात में देवास की माता टेकरी पर पहुंचा था, उसमें से लाल बत्ती और हूटर लगी एक कार को उज्जैन की पॉश कॉलोनी से जब्त किया था।

देवास पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए कार की पहचान की। इनमें से एक कार MP 13 ZD 0111 उज्जैन के विद्यानगर में रहने वाले लोकेश चांदवानी की निकली। इसके आधार पर देवास के कोतवाली थाने से चार पुलिसकर्मियों की टीम रविवार रात 11 बजे उज्जैन में विद्यानगर पहुंची थी। घटना के समय चामुंडा टेकरी पर रुद्राक्ष शुक्ला के साथ लोकेश चांदवानी भी वीडियो फुटेज में दिखाई दिया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.