'सारंग को तो भाजपा वाले ही निपटा रहे':नर्सिंग घोटाले के व्हिसल ब्लोअर का VIDEO, BJP ने मांगा पटवारी-उमंग का इस्तीफा

Updated on 20-07-2024 01:27 PM

मध्यप्रदेश के बहुचर्चित नर्सिंग घोटाले के व्हिसल ब्लोअर रवि परमार का वीडियो वायरल हुआ है। बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने वीडियो को एक्स पर रिट्वीट किया। इसमें दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार पर निशाना साधा है।

एक्स पर लिखा- झूठ का झुनझुना बजाने वाली कांग्रेस के दफ्तर पीसीसी में नर्सिंग घोटाले के कथित 'व्हिसल ब्लोअर' रवि परमार का ये स्टिंग वीडियो देखिए, जिसमें उसने कहा है कि सारंग राजनीति का शिकार हो गया। उसने कोई पैसा वैसा नहीं कमाया। कई लोग विश्वास सारंग के खिलाफ मेरे पास एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के ऑडियो और वीडियो लेकर आते हैं। फर्जी डॉक्यूमेंट लेकर आते हैं। सांरग ने कहां पैसे लिए? वो तो राजनीति का शिकार हो गया।

भीकू महात्रे के नाम से रजिस्टर्ड सोशल मीडिया अकाउंट की पोस्ट में दावा किया है कि रवि परमार ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के कहने पर सारंग पर झूठे आरोप लगाए हैं।

सारा पैसा अधिकारियों ने लूटा

वीडियो में परमार कहते दिखाई दे रहे हैं- ‘सारा पैसा अधिकारियों ने लूटा है, सारंग का इसमें कोई हाथ नहीं है। सारंग तो षड्यंत्र में फंस गया है, राजनीति का शिकार हो गया है। उसे कांग्रेस के साथ भाजपा के नेता भी निपटाने में लगे हैं। तो हम तो निपटाएंगे ही ना। हमारा नुकसान किया उसने। हम पर एफआईआर कराई, हम क्यों छोड़ेंगे। राजा साहब के पीछे पड़ा था। अब राजा साहब ने बोल दिया है कि निपटाएंगे। तू लड़। मैं खड़ा हूं तेरे साथ, तो हम तो निपटाएंगे।’ इस वीडियो को भाजपा के स्टेट मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने रीपोस्ट किया है।

अब इससे ज्यादा प्रमाण और क्या हो सकता है कि एमपी कांग्रेस ने कूटरचित दस्तावेज द्वारा कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग को फंसाने की साजिश रची है। कांग्रेस के PCC दफ्तर में बैठकर भाजपा के नेताओं के खिलाफ नापाक षड्यंत्रों का यह जीवंत उदाहरण सामने आया है। कहते हैं कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं। आज इसका सबूत दिग्विजय सिंह के इशारे पर पटकथा रचने वाले व्हिसल ब्लोअर रवि परमार खुद दे रहे हैं।

नैतिकता की दुहाई देकर इस्तीफा मांगने वाले कांग्रेसियों को अब अपने षड्यंत्रकारी नेता दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार के लिए सार्वजनिक माफी मंगवानी चाहिए। इस फर्जी स्कैम द्वारा मध्यप्रदेश की जनता को भ्रमित करने एवं विधानसभा का बहुमूल्य समय खराब करने के लिए जीतू पटवारी और उमंग सिंघार को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।

रवि बोले- यह एआई से कूटरचित वीडियो बनाया

रवि परमार ने इसे एआई के जरिए बनाया गया कूटरचित वीडियो बताया। वे बोले- दबाव, प्रभाव और प्रलोभन से काम नहीं बना तो अब साइबर अटैक कर भाजपा झूठ फैला रही है। नर्सिंग छात्रों की लड़ाई के लिए जेल जा चुका हूं, लाठियां खाई हैं, हथकड़ी लगाकर मुझे घुमाया गया और 50 हजार का बॉन्ड भरवाया, पर मेरी आवाज को दबा नहीं सके। क्या भाजपा इस वीडियो की सत्यता की जिम्मेदारी लेती है? उन्हें वीडियो की सत्यता पर भरोसा है तो अपने अकाउंट से पोस्ट करें।

वीडियो पोस्ट करने वालों पर कानूनी कार्रवाई करूंगा

मैं भाजपा नेताओं से पूछना चाहता हूं भीकू महात्रे नामक अकाउंट क्या भाजपा का ऑफिशियल अकाउंट है। क्या इसकी सत्यता की आप जिम्मेदारी लेते हैं? अगर आपको वीडियो पर भरोसा है तो करिए अपनी आईडी से पोस्ट। तैयार रहिए, मैं कानूनी प्रक्रिया का पालन करूंगा और हर उस व्यक्ति पर विधिक कार्यवाही करूंगा, जो मेरी इस लड़ाई को दूषित करने का प्रयास करेगा। मैंने अपनी पूरी लड़ाई तथ्यों और मजबूत कागजों के आधार पर ही लड़ी है। जिसका परिणाम है कि आज सीबीआई के अधिकारी भी हिरासत में है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.