MP में बीजेपी ने की 'क्लीन स्वीप' की समीक्षा:CM बोले- जीत का रिकॉर्ड तोड़ा नहीं जा सकेगा

Updated on 18-06-2024 01:03 PM

लोकसभा चुनाव में बीजेपी को मध्यप्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर जीत मिलने के बाद सोमवार को भोपाल स्थित प्रदेश बीजेपी ऑफिस में बैठक हुई। इसमें सीएम डॉ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने जिला अध्यक्षों, संभाग प्रभारी, सह प्रभारी और संयोजक, क्लस्टर प्रभारी से फीडबैक लिया।

बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने सभी से अलग-अलग पूछा कि किसने चुनाव में क्या नवाचार किए? मुख्य रूप से तीन सवाल पूछे गए...

पहला: लोकसभा चुनाव कैसे जीते?

दूसरा: पन्ना समिति, बूथ समिति से लेकर जिला और लोकसभा स्तर तक के पदाधिकारियों ने काम किया या नहीं?

तीसरा: जो कार्यक्रम पार्टी ने चुनाव के दौरान दिए थे, उनका कितना क्रियान्वयन हुआ और कितना असर हुआ?

23 जून को बूथ स्तर 'एक पेड़ मां के नाम' कार्यक्रम

बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 21 जून को योग दिवस मनाया जाएगा। 23 जून से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस उनकी जयंती (6 जुलाई) तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे।

23 जून को बूथ स्तर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम होंगे। 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत पौध रोपे जाएंगे। तालाब, नदी, कुओं, बावड़ी की सफाई की जाएगी। 24 जून को रानी दुर्गावती बलिदान दिवस, 25 जून को आपातकाल काला दिवस मनाया जाएगा। 30 जून को पार्टी ऑफिस में कार्यकर्ता पीएम की 'मन की बात' कार्यक्रम को सुनेंगे।

सीएम हाउस में विधायकों के साथ जिलाध्यक्षों की बैठक होगी

बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- 15 दिन के अंदर सीएम हाउस में बैठक बुलाकर सभी विधायकों के साथ जिला अध्यक्षों की बैठक कराई जाएगी। बैठक में इस बात पर खास जोर दिया जाएगा कि मध्यप्रदेश में सत्ता और संगठन में किसी भी तरह के मतभेद जैसी स्थिति न बने। संगठन की सहमति सत्ता के फैसलों में महत्वपूर्ण होगी।

सीएम बोले- कम खर्च में भाजपा के अच्छे कामों को पहुंचाया

बैठक के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा- हमने हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भी धन्यवाद ज्ञापित किया। उनके माध्यम से राष्ट्रीय स्तर से प्रदेश स्तर को बराबरी से तालमेल मिला। हमें पीएम नरेंद्र मोदी की जहां भी सभाएं, और रोड शो करने चाहे। वो हमें मिले।

इस चुनाव में एक अच्छा प्रयोग हुआ कि बड़े नगरों महानगरों में आम सभा करने की बजाय रोड शो से जनता के बीच कम खर्च में हमने जनता के दिलों में भाजपा के अच्छे कामों को पहुंचाया।

सरकार की काम की वजह से वोट प्रतिशत बढ़ रहा है

सीएम ने कहा- बीते लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश के सभी ऊर्जावान कार्यकर्ताओं ने जिस प्रकार से मेहनत की है। हमारे पार्टी के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के नेतृत्व में हमने चुनाव लड़ा। यह ऐसा रिकॉर्ड बना है जो कभी नहीं तोड़ा जा सकेगा। संगठन के आधार पर इतनी बड़ी जीत मिली है तो हमने शिव प्रकाश जी के साथ इस बैठक में समीक्षा की है।

सीएम ने कहा- समीक्षा में सभी ने अपने-अपने अनुभव भी शेयर किए। इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि जनता के बीच गहरी पैठ बनाने में सफल हुए हैं। 60% से ज्यादा वोट हमें मिले हैं।

कांग्रेस लगातार रसातल में जा रही है। कांग्रेस अब 30% के आसपास रह गई है। यह जो जनता का विश्वास सरकार के साथ बना है। लंबे समय से हमारी सरकार है, और सरकार के कामों के आधार पर हर बार हमारा वोट प्रतिशत बढ़ता जा रहा है।

जनता ने विश्वास जताया, हम रोडमैप बनाएंगे

सीएम ने कहा- भाजपा पर जनता ने जो विश्वास जताया है, हम एक रोडमैप बनाने वाले हैं। जिसमें हर विधानसभा के विधायक को साथ लेकर जिले का विकास अगले 4 साल में किस ढंग से करें। उन सारी बातों को लेकर हमने विस्तार से बात की है। हम छोटी टोली बैठक भी करने वाले हैं।

सबसे अपने कार्यकर्ताओं का आभार भी व्यक्त कर रहे हैं, और भविष्य में जनता का और विश्वास कैसे हासिल करें संगठन को उस लाइन पर ले जाने के लिए हमने संकल्प लिया है। मैं उम्मीद करता हूं कि जनता का विश्वास हम सब कायम रखेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.