भाजपा प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव की दो टूक

Updated on 09-09-2021 11:32 PM

भोपाल मध्य प्रदेश में भाजपा ने उप-चुनावों से पहले दलितों को साधना शुरू कर दिया है। प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने गुरुवार को पुराने भोपाल के संत रविदास मंदिर में अनूसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में  भाजपा में कई साल से पदों पर जमे पदाधिकारियों, सांसद, विधायक, पार्षदों को दो टूक बात कही गई। राव ने दो टूक कहा कि 3 बार, 4 बार 5 बार सांसद, विधायक बनने के बाद भी जो कहे कि मौका नहीं मिला उससे बड़ा नालायक कोई नहीं।

 राव का स्पष्ट संदेश उन वरिष्ठ नेताओं की तरफ था, जो मंत्रिमंडल और संगठन में जगह नहीं मिलने पर नाराज है और अक्सर मौकों पर सरकार को घेरने से नहीं चूकते। बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने कहा कि आने वाले दिनों में भाजपा का एक मात्र एजेंडा दलित सशक्तिकरण है। दलितों के विषय में कोई काम रोजगार, शिक्षा से जुड़े छूटे हैं तो उन्हें छोडऩा नहीं है। राव ने कहा कि कांग्रेस ने पंचायत से पार्लियामेंट तक सत्ता चलाई, लेकिन अब फेल पर्टी है।

पदाधिकारी 10 से 15 दिन के दौरे

इससे पहले राजगढ़ में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन हुआ, लेकिन इस बैठक में भाजपा के पदाधिकारियों को हिदायत भी मिल गई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी के प्रदेश प्रभारी राव ने सभी पदाधिकारियों को हिदायत जारी की है। उन्होंने बैठक के दौरान पदाधिकारियों से कहा कि उन्हें पद घर बैठने के लिए नहीं मिला है। सभी पदाधिकारियों को अपने प्रभार वाले इलाकों में दौरे करने ही होंगे। इतना ही नहीं बैठक के दौरान ही राव ने पदाधिकारियों के लिए दौरों की समय सीमा भी तय कर दी गई है। महामंत्री स्तर के पदाधिकारियों को कम से कम 15 दिन प्रवास करना अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा प्रदेश पदाधिकारियों के लिए भी समय सीमा तय की गई है। प्रदेश पदाधिकारियों को कम से कम 10 दिन तक प्रभार के इलाकों में प्रवास करना होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.