मालवा- निमाड़ के आदिवासी क्षेत्रों में नए नेतृत्व की कमी से जूझ रही भाजपा

Updated on 03-09-2023 05:03 PM

 इंदौर। मध्य प्रदेश के चुनावी समर में 66 विधानसभा सीटों वाले मालवा-निमाड़ क्षेत्र पर प्रदेश और केंद्रीय स्तर के भाजपा नेताओं की निगाहें जमी हैं। यही वह क्षेत्र है जिसने 2018 के चुनाव में भाजपा से सत्ता का सिंहासन छीनने का काम किया था। इसमें भी उन 22 विधानसभा क्षेत्रों का योगदान अधिक था जो आदिवासी मतदाता बहुल हैं।

हार को भूली नहीं भाजपा

क्षेत्र से बाहर प्रभाव नहीं बना सके

आदिवासी विधायकों और मंत्रियों को आगे किया, लेकिन वे अपने क्षेत्र से बाहर प्रभाव नहीं बना सके। नए नेतृत्व को उभारने की कोशिशें भी हुई लेकिन वे भी उतनी कारगर साबित नहीं हो सकी जितनी भाजपा को उम्मीद थी। अब चुनाव सामने हैं और पांचवीं बार सरकार बनाने के लिए भाजपा धरती-आसमान एक कर रही है लेकिन आदिवासी वोटों की नाव का खेवनहार भाजपा के पास नहीं है।

2003 में भाजपा ने कांग्रेस से छीना था यह गढ़

मालवा-निमाड़ में धार, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन और बुरहानपुर जिलों में आदिवासी मतदाताओं की संख्या अधिक है। 2003 के पहले तक यह क्षेत्र कांग्रेस का परंपरागत वोट बैंक माना जाता था।

भाजपा सर्वमान्य नेतृत्व तैयार नहीं कर पाई

संघ और अन्य सहयोगी संगठनों ने इस क्षेत्र में धीरे-धीरे राह तैयार की जिससे गुजरकर भाजपा ने 2003 के विधानसभा चुनाव में मालवा-निमाड़ में 51 सीटें जीत ली। इसमें आदिवासी क्षेत्रों की वे सीटें भी शामिल थीं जहां चार-पांच दशक से कांग्रेस के अतिरिक्त कोई अन्य दल का उम्मीदवार जीत नहीं पाया था। इसके बाद भाजपा ने 15 वर्ष तक इस क्षेत्र में अपना दबदबा कायम रखा और लगातार जीत भी हासिल की लेकिन इस समयावधि में पार्टी यहां सर्वमान्य नेतृत्व तैयार नहीं कर पाई।

सबको साधने वाले नेतृत्व का अभाव

कांग्रेस जब तक आदिवासी बहुल सीटों पर काबिज रही तब उसके पास दो बार उपमुख्यमंत्री रहीं जमुना देवी, शिवभानु सिंह सोलंकी, कांतिलाल भूरिया जैसे प्रदेश स्तर के नेता रहे हैं। जबकि भाजपा के पास दिलीप सिंह भूरिया के बाद उनके कद का कोई नेता नहीं रहा जो मालवा-निमाड़ क्षेत्र के आदिवासियों को नेतृत्व दे सके।

दिलीप सिंह भूरिया ने अपने कार्यकाल के दौरान सिर्फ क्षेत्र की राजनीति नहीं की बल्कि वे जल-जंगल-जमीन जैसे मुद्दों पर सकल आदिवासी समाज की सोच के साथ आगे बढ़े थे। भाजपा में नागर सिंह चौहान, निर्मला भूरिया, रंजना बघेल जैसे आदिवासी नेता हैं लेकिन इनका प्रभाव क्षेत्र अधिक विस्तृत नहीं होने की वजह से भाजपा को लाभ नहीं मिल पा रहा है।

मंत्रिमंडल में भी प्रेम सिंह पटेल, विजय शाह जैसे मंत्री शामिल हैं लेकिन नेतृत्व संकट बरकरार है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य संगठन पदाधिकारी भी आदिवासी बहुल जिलों में लगातार पहुंच रहे हैं लेकिन आदिवासी क्षेत्रों में नेतृत्व की कमी से भाजपा कैसे पार पाएगी यह आने वाला समय ही बताएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.