केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इंदौर दौरे से भाजपा अपने बूथ कार्यकर्ताओं को करेगी सक्रिय

Updated on 28-07-2023 01:23 PM
इंदौर। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए राजनितिक दलों ने अपनी चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश स्तर के साथ ही अब राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने प्रदेश में दौरे शुरू कर दिए है। गृहमंत्री अमित शाह भी पूरी तरह से प्रदेश में सक्रिय हो चुके हैं। राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचे कार्यकर्ताओं की नाराजगी के फिडबैक के बाद उनकी सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है।

कार्यकर्ताओं में जीत का जोश भरने के लिए अमित शाह 30 जुलाई को इंदौर में बूथ कार्यकर्ताओं से रूबरू हाेंगे। भाजपा भी शाह के दौरे से अपने बूथ कार्यकर्ताओं को सक्रिय करेगी, क्योंकि भाजपा के चुनाव जीत का दारोमदार बूथ कार्यकर्ता पर ही होता है, इसलिए इंदौर संभाग के पुराने सक्रिय बूथ कार्यकर्ताओं को फिर से एक्टिव किया जाएगा। इन कार्यकर्ताओं की सूची बनाकर जल्द ही इनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता बैठक कर इनकी नाराजगी दूर करेंगे।

इंदौर की विधानसभा दो में होने वाले वृहद बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी के लिए महज 72 घंटे का समय मिला है। नगर भाजपा और ग्रामीण भाजपा के पदाधिकारी इसकी तैयारी में जुट चुके है। भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में पार्षद, जनपद और जिला पंचायत सदस्य, नगर परिषद सदस्यों के अलावा विधानसभा संचालक और मंडल अध्यक्षों को कार्यकर्ताओं को सम्मेलन तक लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके लिए कार्यकर्ताओं की सूची तैयार कर कार्यक्रम तक लाने के लिए बैठक का दौर शुरू हो चुका है।


प्रत्येक विधानसभा से पांच हजार कार्यकर्ता

इंदौर जिले की सभी नौ विधानसभाओं के संचालक और मंडल अध्यक्षों को अपनी विधानसभा से कम से कम पांच हजार कार्यकर्ता लाने का लक्ष्य दिया गया है। सभी विधानसभा से प्रत्येक बूथ से 15 कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा। हर बूथ से 15 बूथ कार्यकर्ता को सम्मेलन तक लाया जाएगा। इनके लिए बसों और खाने पीने की व्यवस्था की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.