सागर और धार में दो-दो जिलाध्यक्ष नियुक्त करेगी भाजपा:आज आ सकती है पहली सूची, शहरों में महिलाओं को मिल सकता है मौका

Updated on 04-01-2025 01:01 PM

बीजेपी जिला अध्यक्षों के चुनाव को लेकर प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। करीब आधा दर्जन जिलों में जिलाध्यक्ष के नाम पर सहमति नहीं बन पा रही है। मप्र के सबसे बडे़ और आपसी खेमेबाजी के कारण चर्चा में रहे सागर जिले में भी जिलाध्यक्ष को लेकर चल रही खींचतान का बीजेपी ने तोड़ निकाल लिया है। अब सागर के साथ ही दूसरे बडे़ जिले धार में दो-दो जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे।

ग्रामीण जिला अध्यक्ष भी होंगे नियुक्त बीजेपी के संगठनात्मक रूप से मप्र में 60 जिले हैं। सागर और धार में भी शहर और ग्रामीण जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे। वर्तमान में ग्वालियर, जबलपुर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन में ही शहर और ग्रामीण जिलाध्यक्ष हैं। रीवा से अलग कर बनाए गए मऊगंज में जिलाध्यक्ष पहले ही नियुक्त किया जा चुका है। अब सबसे बडे़ दो जिलों सागर और धार में भी दो जिलाध्यक्ष होने के बाद एमपी में बीजेपी के 62 संगठनात्मक जिले हो जाएंगे।

सागर में विनोद पंथी बन सकती हैं पहली शहर अध्यक्ष मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह और गोपाल भार्गव जैसे दिग्गजों के बीच चल रही खींचतान जिलाध्यक्ष के चुनाव में खुलकर सामने आई है। भूपेन्द्र सिंह की ओर से पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह का नाम जिलाध्यक्ष के लिए आगे बढ़ाया गया था। वहीं वर्तमान जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया फिर से अध्यक्ष बनने के लिए प्रयास कर रहे हैं। संगठन में विवाद खत्म करने के लिए अब शहर में महिला को कमान दी जा सकती है। ऐसे में पूर्व विधायक विनोद पंथी सागर की पहली महिला शहर अध्यक्ष बन सकती हैं। रायशुमारी में भी पंथी के पक्ष में अच्छे रुझान आए हैं।

आज आ सकती है पहली सूची बीजेपी के जिला अध्यक्षों की पहली सूची आज जारी हो सकती है। जिला अध्यक्षों के साथ ही प्रदेश प्रतिनिधियों की भी लिस्ट जारी होगी। प्रदेश के 50% जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के बाद प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। ऐसे में आज 40 से 50 के बीच जिलाध्यक्ष घोषित हो सकते हैं। करीब 50 जिलों में बीजेपी के जिलाध्यक्ष को लेकर सहमति बन गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.