अंतिम तैयारी के लिए भाजपा की आज बैठक होगी:मोदी का दौरा: महिला सम्मेलन में सेल्फी लेने पर मनाही रहेगी

Updated on 27-05-2025 12:32 PM

राजधानी में 31 मई को होने वाले महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी सिलसिले में सोमवार को एक बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई। इसमें प्रमुख महिला पदाधिकारियों को बुलाया गया।

ये सभी महिला कार्यकर्ता थीं, जिन्हें कार्यक्रम वाले दिन नेतृत्व करना है। पदाधिकारियों ने इन्हें हिदायत दी कि कार्यक्रम में व्यवस्था नहीं बिगड़े, इसलिए सेल्फी लेने के चक्कर में नहीं पड़ना है। अब मंगलवार को सीएम डॉ. मोहन यादव खुद महिला कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। मंगलवार को दिन में यह बड़ी बैठक आयोजित होगी, जिसमें भोपाल के 31 मंडल से 1550 महिलाओं को बुलाया गया है। इनके साथ मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा चर्चा करेंगे।

इसी बैठक के लिए सोमवार को भी भोपाल की मुख्य महिला पदाधिकारियों को चर्चा के लिए बुलाया गया था। बता दें कि मप्र भाजपा द्वारा देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेश भर में 21 से 31 मई तक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसका समापन 31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल के जंबूरी मैदान में करेंगे। इस कार्यक्रम की पूरी जिम्मेदारी महिला कार्यकर्ताओं को दी जा रही है।

जिम्मेदारी बांटने के बाद दिया जाएगा प्र​शिक्षण पार्टी सूत्रों ने बताया कि महासम्मेलन में जिन महिला कार्यकर्ताओं को जो जिम्मेदारी दी जाएगी, उसके बाद उन्हें उस व्यवस्था का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसमें भोजन, पार्किंग, मंच, बैठक व्यवस्था, स्वागत, पंजीयन, आवास आदि काम शामिल हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.